Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 12 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को कोविड-19 की निगरानी लिए तैनात किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 12 आईएएस अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा जिलों में कोविड-19 से संबंधित तैयारियों की समीक्षा और निगरानी करने के लिए तैनात किया है। संजीव कौशल को फरीदाबाद, आलोक निगम को पंचकूला,  देवेन्द्र सिंह को करनाल,  टी.सी. गुप्ता को गुरुग्राम, अमित झा को सोनीपत, एस.एन. रॉय को अंबाला, डॉ. महावीर सिंह को झज्जर,  अनुराग रस्तोगी को हिसार,  विनीत गर्ग को सिरसा, श्रीमती जी. अनुपमा को कुरुक्षेत्र,  अपूर्व कुमार सिंह को पानीपत और  राकेश गुप्ता को रोहतक जिला में तैनात किया गया है।

ये अधिकारी संबंधित जिले में अपने दौरे के दौरान विभिन्न मुद्दों पर निगरानी रखेंगे। इनमें कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में जिला प्रशासन की सक्रिय भागीदारी, कोविड-19 टेस्टिंग और विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी, धार्मिक और अन्य संगठनों के माध्यम से कोविड टीकाकरण में वृद्धि, जिलों में कोविड-19 से निपटने के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों आदि में पर्याप्त स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे आइसोलेशन बैड, ऑक्सीजन स्पोर्ट बैड, आईसीयू बैड, वेंटिलेटर्स, दवाईयाँ, मास्क, पीपीई किट, सैनेटाइजर इत्यादि की समीक्षा करना, जहां जरूरत हो वहां और अधिक निजी अस्पतालों को कोविड-19 के इलाज के लिए जोड़ना, सक्रिय कोविड-19 पॉजिटिव मामलों के कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाना, जिला प्रशासन द्वारा माइक्रो कंटेनमेंट जोन की उचित डिमार्केशन, होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड-19 मरीजों के लिए की गई व्यवस्था की समीक्षा करना, सार्वजनिक स्थानों पर कोविड-19 एप्रोप्रिएट व्यवहार जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना, हाथों की सफाई आदि लागू करना और सामाजिक समारोहों विशेष तौर पर बैंक्वेट हॉल में शादियों व अन्य पारिवारिक समारोहों के दौरान सरकार द्वारा जारी आदेशों का सख्ती से कार्यान्वयन सुनिश्चित करना शामिल हैं।

Related posts

महेंद्रगढ़ : जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के प्रति जिला प्रशासन कटिबद्ध:उपायुक्त गरिमा मित्तल

Ajit Sinha

जेजेपी में दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में शामिल हुए इनेलो नेता ठाकुर उमेश भाटी, तिगांव से लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सर्वोदय हॉस्पिटल सेक्टर -19 में लगी आग से हड़कंप, मरीजों को सुरक्षित सड़कों पर निकला गया, कोई हताहत की खबर नहीं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x