Athrav – Online News Portal
पलवल हरियाणा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पलवल में 52 पालों के कार्यक्रम में की शिरकत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज पलवल जिले के जिल्लाका गांव आयोजित 52 पाल कथा कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हुड्डा ने सामाजिक संगठन और आयोजकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पाल के चौधरियों द्वारा उनका पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि 52 पालों का इतिहास भाईचारे और सामाजिक प्रगति का प्रतीक रहा है, जिसने सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने और क्षेत्र को आगे बढ़ाने में सदा अग्रणी भूमिका निभाई है।
इसके साथ ही हमारी पालों को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि आज के दौर में वही समाज तरक्की करेगा, जो शिक्षा में अग्रणी होगा। हुड्डा ने कार्यक्रम में आए तमाम लोगों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पाल ने जो पगड़ी उन्हें पहनाई है, वह उस पगड़ी की आन-बान-शान को हमेशा बरकरार रखेंगे।भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पालों का इतिहास बताता है कि उसने हर चुनौती का इसने एकजुटता और ताकत के साथ सामना किया। आज भी यदि यह क्षेत्र इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा है, तो यह निश्चित रूप से बधाई का पात्र है। जितनी मजबूत पाल होंगी, उतना ही मजबूत क्षेत्र होगा।इस मौके पर पृथला के कांग्रेस विधायक रघुवीर तेवतिया ने अपने संबोधन में पलवल और 52 पालों के भाईचारे की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकता और भाईचारे में बांधते हैं। यह भंडारा प्रेम, करुणा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कार्यक्रम में हजारों की तादाद में मौजूद तमाम लोगों और आयोजकों को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी वहीं पृथला विधानसभा क्षेत्र की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के असागमन पर उनका आभार भी व्यक्त किया। इसके अलावा उन्होंने रावत पाल के गांव अहरवां में आयोजित 52 पाल कथा कार्यक्रम में भी शिरकत की।

Related posts

महिला थाना मानेसर, गुरुग्राम की हेड कांस्टेबल कविता 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज पूरे प्रदेश में  3 मई सोमवार से एक सप्ताह का लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग गणतंत्र दिवसः हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी पुलिस पदक से सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x