Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फायरिंग करने के मामले में हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपित पकड़ा गया, वर्ष 2024 में हत्या के प्रयास का मामला हुआ था दर्ज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अवैध हथियार रखने व उपलब्ध कराने के एक आरोपित को क्राइम ब्रांच-30 की टीम ने आज गिरफ्तार किया है,जिसका नाम जसबीर(32) निवासी  डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद हैं। गत 26 नवंबर 20 24 की रात को सेक्टर- 28, फरीदाबाद  में एक व्यक्ति पर फायर कर हत्या के प्रयास के एक सनसनीखेज वारदात के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में थाना सेक्टर -31 फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज है , इसी मुकदमे में गिरफ्तार किया है। 
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रिंकू निवासी तिरखा कॉलोनी बल्लभगढ़,फरीदाबाद ने थाना सेक्टर 31 में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह 26 नवंबर 2024 की रात को इवेंट मैनेज का काम खत्म कर सेक्टर- 28 में किसी मकान के गेट पर अपने दोस्त मनोज के साथ खड़ा था तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी ने एक मोटर साइकिल वाले को टक्कर मार दी। जब वह मोटरसाइकिल सवार लोगों को उठाने के लिए गया तो गाड़ी में सवार पुनित से कहासुनी हो गई जिसने उस पर फायरिंग कर दी। जिस पर थाना सेक्टर- 31 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है कि क्राइम ब्रांच सेक्टर- 30 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 नवंबर को जसबीर(32) निवासी  डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया कि जसबीर ने 40,000 रुपये में पूनित को एक पिस्टल व 5 राउंड उपलब्ध करवाये थे। मामले में पुनित व सुरजीत को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपित  को  न्यायलय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपित  पर पूर्व में भी शस्त्र अधिनियम का मामला दर्ज है।

Related posts

फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 6 महिला सहित 30 लोग अरेस्ट, 17,50,000/- नगद, 1 मर्सिडीज कार, 101 कम्प्यूटर बरामद

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा 112 पर अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने वाले लोग हो जाए खबरदार

Ajit Sinha

बल्ल्भगढ़ :अंर्तराष्ट्रीय शूटर अनमोल जैन ने 10मीटर एयरपिस्टल की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मैडल जीत कर शहर नाम किया रोशन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x