Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

प्रॉपर्टी डीलर का एमबीए पास बेटा विकास ने शौकिया तौर पर खरीदा 4 लाख का पिस्टल, पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
एक प्रॉपर्टी डीलर के एमबीए बेटे को अवैध हथियार के साथ अपराध शाखा,सेक्टर-40 गुरुग्राम की टीम ने आज बुधवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम विकास उर्फ़ खिला है जिसने अज्ञात से शख्स से 4 लाख रूपए में शौकिया तौर पर ख़रीदा था। गिरफ्तार आरोपित  के खिलाफ थाना सेक्टर -40 गुरुग्राम में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। पुलिस की इस मामले में आगामी कार्रवाई जारी है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 27.10.2025 को अपराध शाखा सेक्टर-40, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से प्राप्त सूचना पर तत्परता से कार्रवाई  करते हुए नजदीक कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-45, गुरुग्राम से अवैध हथियार सहित एक व्यक्ति को काबू करने में सफलता हासिल की,काबू किए गए आरोपित का नाम विकास उर्फ  खिला (उम्र-29 वर्ष, शिक्षा-एम.बी.ए.)  निवासी गांव उल्लावास , जिला गुरुग्राम (हरियाणा) हैं।

उनका कहना है कि पुलिस टीम द्वारा काबू किए गए उपरोक्त आरोपित के कब्जा से 1 अवैध पिस्टल (ग्लॉक) बरामद करने पर उसके खिलाफ पुलिस थाना सेक्टर-40, गुरुग्राम में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।  आरोपित से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उसने  पिछले वर्ष-2024 में MBA पास की है, गुरुग्राम में उसके पिता का प्रॉपर्टी डीलिंग का काम है। इसके कब्जा से बरामद हुआ हथियार उसने एक व्यक्ति से 4 लाख  रुपए में खरीदा था व शौकिया तौर पर अपने पास रखा हुआ था। पुलिस टीम द्वारा आरोपित का  दिनांक 27.10.2025 को अनुसंधान किया गया। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts

गुरूग्राम में आयोजित हैकाथॉन में साइबर सुरक्षा के संदेश के साथ ‘साइबर ताउ‘ पहुंचा विद्यार्थियों के बीच

Ajit Sinha

जगदीप उर्फ़ जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के सदस्यों को देने आए 10 पिस्टल व 10 जिंदा कारतूस के साथ दो तस्कर अरेस्ट।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा के सभी सरकारी कार्यालय में प्रदर्शित करेंगे भ्रष्टाचार के खिलाफ टोल-फ्री नंबर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x