Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

रिलायंस रिटेल स्टोर से लगभग 10 लाख रुपए के 936 सामानों की चोरी करने के एक मामले में तीन महिलाएं पकड़ी गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
रिलायंस रिटेल स्टोर, एम.जी. रोड, सिरहौल, गुरुग्राम से लाखों रुपए के सामानों को चोरी करने के एक मामले में  थाना डीएलएफ फेज -2 गुरुग्राम की टीम ने आज बुधवार को तीन महिलाओं को गिरफ्तार किए है। इस मामले में एक एफआईआर थाना डीएलएफ फेज -2 गुरुग्राम में चोरी से संबंधित धाराओं में दर्ज की गई थी। पुलिस ने इसी मुकदमे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहले पहचान की गई , और तीनों महिलाओं ने गिरफ्तार किए है। पुलिस की माने तो लगभग 9 लाख 93 हजार रुपए के 936 सामानों की चोरी की गई थी। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 11 अगस्त 2025 को रिलायंस रिटेल लिमिटेड के एम.जी. रोड, सिरहौल, सेक्टर-25 स्थित स्टोर से वर्षिक इन्वेंटरी ऑडिट के दौरान ₹9,43,000 मूल्य के 936 सामानों की कमी पाई गई। इस सम्बन्ध में स्टोर प्रबंधक की शिकायत पर थाना डीएलएफ फेज-2, गुरुग्राम में अज्ञात के विरुद्ध चोरी की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया गया। तकनीकी व सीसीटीवी विश्लेषण के आधार पर पुलिस थाना डीएल एफ फेज-2 की टीम ने कार्रवाई  करते हुए उपरोक्त एफआईआर  में चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाली 3 महिला आरोपितों  को दिनांक 14.10. 2025, मंगलवार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपित महिलाओं के नाम  सोनी उर्फ साक्षी निवासी नया टोला, वार्ड नं. 13, जिला जहानाबाद, बिहार, वर्तमान निवासी चकरपुर, गुरुग्राम, संगीता तिवारी निवासी पेट बैरिया थाना गोपालगंज, जिला गोपालगंज, बिहार, वर्तमान निवासी मकान नं. 1322, मारुति विहार, चकरपुर, गुरुग्राम व वसुंधरा निवासी परसा थाना मिरगंज, जिला सिवान, बिहार, वर्तमान निवासी चकरपुर, गुरुग्राम है।  पुलिस टीम द्वारा आरोपित महिलाओं के कब्जा से 31 कपड़े व अन्य सामान बरामद किए गए।

Related posts

गुरुग्राम: कोरोना को मजाक समझना पड़ सकता है जिंदगी पर भारी-डीसी 

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद और गुरुग्राम की सड़कों पर निकलने  से बचे, सड़कों पर हैं पानी ही पानी-देखें वीडियो   

Ajit Sinha

नए पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा 25 अगस्त को पत्रकारों को संबोधित करेंगें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x