Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज दो गावों में साढ़े 10 एकड़ जमीनों पर बसाई गई तीन अवैध कॉलोनियों में की तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज गुरुवार को दो गांवों में लगभग साढ़े 10 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से विकसित की गई तीन कॉलोनियों में एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। आज की गई तोड़फोड़ में 8 दुकानें, 4 ढांचे, 3 चारदीवारी , 58 डीपीसी , 8 खंबे व मिट्टी के रोड नेटवर्क शामिल है। यह तोड़फोड़ गांव फतेहपुरतगा और गांव सिकरौना में की गई है। डीटीपी एन्फोर्स्मेंट यजन चौधरी ने बताया कि इन तीनों कॉलोनियों में से एक कॉलोनी 3.5 एकड़, दूसरी कॉलोनी 3 एकड़ व तीसरी कॉलोनी लगभग 4 एकड़ जमीनों पर विकसित की गई थी, जिसमें आज तोड़फोड़ की गई है। चौधरी ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ उनकी सख्त कार्रवाई लगातार जारी है , और उनकी यह अभियान आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट जूनाइल जस्टिस बोर्ड श्रीमती पूनम कंवर ने फरीदाबाद के विभिन्न चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशंस का दौरा किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने आज चोरी के वाहनों से छीना झपटी करने वाले तीन झपटमारों को गिरफ्तार किए हैं ,काफी सामान बरामद की हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम की आयुक्त सोनल गोयल का स्थानान्तरण हो जाने पर कर्मचारियों ने उन्हें नववर्ष 2020 की दी शुभकानाएं।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x