अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना धौज के इलाके के गांव नेकपुर में एक व्यक्ति ने दो बेटियों की रस्सी से गला दबाकर सनसनीखेज हत्या कर दी और खुद भी फांसी का फंदा कर जान दे दी। उसने बेटे को मारने के लिए उसका भी गला दबाया था लेकिन वह बच गया। बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।यह सबसे कठोर कदम उठाने से पहले मृतक ने मोबाइल फोन से अपना 3.37 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड किया था। जिसमें इस हादसे का कारण अपनी पत्नी, दो साली, सास, पत्नी की बुआ व एक युवक को बताया है। इन सभी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। वीडियो में पुलिस से इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।
मृतक के स्वजन ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ थाना धौज में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तीनों के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार दोपहर को कराकर स्वजन को सौंप दिया। इस घटना को लेकर ग्रामीण हैरान हैं। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ था।गांव नेकपुर में रहने वाले कर्मवीर पशुपालन का काम करते थे। घर के पास ही तबेला है। कर्मचारी व इसके भाई नरेंद्र की शादी गाजीपुर कालोनी में रहने वाली चंचल व पूजा के साथ करीब 14 साल पहले हुई थी। कुछ समय से कर्मवीर की अपनी पत्नी चंचल से अनबन चल रही थी।
इसी वजह से चंचल अपने मायके चली गई थी।कर्मवीर के परिजन का आरोप है कि उसके ससुराल वाले लगातार धमकियां दे रहे थे। इसलिए कर्मवीर घर की बजाए बेटियों व बेटे संग तबेले में सोता था। गुरुवार रात को भी तबेले में सो रहा था। सुबह देखा तो सभी अचेत पड़े थे। कर्मवीर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलते ही धौज थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।कर्मवीर ने यह कठोर कदम उठाने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में उसने अपनी पत्नी चंचल, सास बबिता, साली ज्योति और पूजा, पत्नी की बुआ पूनम और एक युवक मंजीत पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में उसने पत्नी व दोनों साली के मोबाइल फोन की जांच करने की भी मांग की। मृतक ने यह भी कहा था कि उसे फंसाने की और संपत्ति हड़पने की साजिश रची जा रही है। वह जेल नहीं जाएगा, इसलिए अपनी जान दे रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, कर्मवीर डेरी चलाकर बच्चों की पढ़ाई और परिवार का पालन-पोषण करता था। धौज थाने से मामले के जांच अधिकारी एएसआइ गजेश ने बताया कि मामले की जांच जारी है। मृतक के वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments