Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

लोगों को मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर ठगी कर लाखों रुपये ऐंठने वाले 9 ठग पकडे गए- वीडियो देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: थाना सेक्टर-63 पुलिस ने लोगों को मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये ऐंठने वाले 9 ठगों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 2 लैपटॉप, 16 स्मार्ट फोन, 8 कीपैड फोन, ठगी के 5 लाख 26 हजार रुपये नगद और अन्य सामान बरामद किया है। शिवकुमार वर्मा, रवि सागर, कुरूमुर्ति, प्रकाश कुमार, शेखर यादव, श्रीकांत, राजशेखर, वेंकटेश साई कुमार को थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस ने भिन्न-भिन्न स्थानों,गाँव बसई सेक्टर-70 नोएडा, डी पार्क सेक्टर-63 नोएडा, एवं द्वारका मोड दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इन सभी पर मुद्रा फाइनेंस कम्पनी के नाम पर लोगों को फर्जी लोन दिलाने के नाम पर फाइल चार्ज एवं लोन के अन्य खर्च के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये ऐंठने का आरोप है.

एडिशनल डीसीपी हृदयेश कठेरिया ने बताया कि सेक्टर-68 की निवासी ने थाना सेक्टर-63 की साइबर हेल्पडेस्क पर खाता फ्रीज दर्ज कराई थी. शिकायत के अनुसार खाते में फ्रॉड का पैसा आया था जिसके कारण साइबर क्राइम पुलिस, बिहार द्वारा आवेदिका का खाता फ्रीज करवा दिया गया है। सेक्टर-63 नोएडा पुलिस ने जब जांच शुरु की तो पता चला कि मुद्रा फाइनेंस कंपनी के नाम पर जरूरतमंद लोगों को फोन करके फर्जी लोन दिलाने के नाम पर फाइल चार्ज एवं लोन के अन्य खर्चों के नाम पर खातों में पैसे ट्रांसफर कराए  जा रहे है. आरोपी शेखर ने बताया कि वह फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया वेबसाइट से जरूरतमंद लोगों का डाटा निकालकर उसे अपने साथियों व लोन के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले अन्य लोगों को 40 रुपये प्रति आईडी के हिसाब से बेच देता था तथा फ्रॉड का पैसा निकलवाने के लिए अकाउंट और सिम कार्ड भी पैसा लेकर उपलब्ध कराता था। डाटा से लोन के जरूरतमंद लोगों को कॉल करके फाईल चार्ज व लोन के अन्य चार्ज के बहाने पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लेते थे तथा बाद में उस पैसे को सभी लोग मिलकर निर्धारित हिस्सों में बाँट लेते थे। फ्रॉड के पैसों का 12 प्रतिशत खाताधारक को, 40 प्रतिशत कॉल करने वाले को और बाकी का 48 प्रतिशत पैसा आरोपी  शेखर यादव और मुख्य आरोपी शिवकुमार के पास रह जाता था। आरोपियों  के कब्जे से जो पैसे बरामद हुए हैं वह ऑनलाइन ठगी के हैं जो अभियुक्तों द्वारा खातों से निकलवाकर रखे हैं जो उनके द्वारा आपस में बांटने थे। इसी प्रकार से इन लोगों ने धोखाधडी करके लाखों रुपये कमाए  हैं,अभियुक्त मुद्रा फाइनेंस कंपनी के नाम पर फर्जी लोन दिलाने के नाम पर कालिंग कर ऑनलाईन फ्रॉड करने के शातिर अपराधी है, जिनके आपराधिक इतिहास के बारे में अन्य जगहों से भी जानकारी की जा रही है। साइबर अपराध में प्रयोग किए  जा रहे 2 लैपटॉप, 16 स्मार्ट फोन, 8 कीपैड फोन, 16 कापियां, 1 पेन एवं साइबर ठगी कर कमाए गए  5 लाख 26 हजार रुपये नगद बरामद किए गए है.

Related posts

पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य ने आज फरीदाबाद पुलिस के 7 सहायक उप निरीक्षक को बनाया उप निरीक्षक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दो मोटर साइकिलों पर 4 हमलाबरों ने एक बैंक के सुरक्षा गार्ड को रंजिशन सरेआम मारी गोली, हालात गंभीर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रेमिका के पति को पहले तो शराब पिलाई, फिर उसके सिर में पत्थर से मार -मार कर उसकी हत्या कर दी -पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x