Athrav – Online News Portal
दिल्ली

बिजली सब्सिडी के मुद्दे पर दिल्ली के विभिन्न जिला न्यायालयों के वकीलों के प्रतिनिधियों ने की बिजली मंत्री आतिशी से मुलाकात

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली के वकीलों को केजरीवाल सरकार द्वारा मिल रही बिजली सब्सिडी को रोकने के लिए उपराज्यपाल व भाजपा द्वारा षड्यंत्र रचा जा रहा है।  इसका विरोध जताते हुए दिल्ली के विभिन्न जिला न्यायालयों के अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री आतिशी से मुलाकात की।  बैठक में बिजली मंत्री आतिशी ने वकीलों  को आश्वासन देते हुए कहा कि एलजी और भाजपा चाहे कितनी भी साजिशे रच ले लेकिन जब तक दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी की सरकार है तब तक हम किसी की भी बिजली सब्सिडी रुकने नहीं देंगे। 

इस मौके पर मीडिया से मुखातिब होते हुए बिजली मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी और एलजी साहब मिलकर चुनी हुई सरकार व दिल्लीवासियों के विरुद्ध दिन रात षड्यंत्र कर रहे है।  और ये साजिश रच रहे है कि किस तरह दिल्ली के वकीलों को मिलने वाली बिजली सब्सिडी को रोका जाए।  उन्होंने कहा कि कल बिजली विभाग से मेरे पास प्रस्ताव आया कि वकीलों के चैम्बर को मिलने वाली बिजली सब्सिडी रोकी जाए। बिजली मंत्री ने कहा कि इस बाबत जब उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारीयों से बातचीत की तो पता चला कि अधिकारीयों के ऊपर एलजी और उनकी शह में भाजपा के नेताओं का बहुत दबाव है कि वकीलों की सब्सिडी रोकी जाए| लेकिन मेरा दिल्ली के वकीलों और को आश्वासन है कि जब तक दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी की सरकार है, कोई कितनी भी कोशिश कर ले, षड्यंत्र कर ले हम बिजली सब्सिडी को रुकने नहीं देंगे। 

वकील के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि,जब हमें पता चला कि हमारे चैम्बर के बिजली सब्सिडी को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है तब हम सभी ने आज बिजली मंत्री आतिशी जी से मिलने का निर्णय लिया| यहाँ आकर हमें पता चला कि हमारी बिजली सब्सिडी को ख़त्म करने की दिल्ली सरकार की कोई भी ऐसी मंशा नहीं है।  और ये सारा का सारा षड्यंत्र भाजपा व उपराज्यपाल द्वारा किया गया है।  उन्होंने कहा कि देश में पहली बार कोई ऐसी सरकार आई है जिसने वकीलों के बारे में सोचना शुरू किया है, हमें उम्मीद है कि बिजली सब्सिडी के इस मुद्दे पर भी अरविन्द केजरीवाल जी की सरकार हमारी मदद करेगी। 

Related posts

SBI का मुनाफा 71 फीसदी बढ़ा

Ajit Sinha

10 लाख रुपए का इनामी खूंखार आतंकवादी,5 पुलिसकर्मियों की हत्या और दर्जनों पुलिसकर्मी का खून बहाने वाला पकड़ा गया।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चीनी सरकार के अखबार के लिए लिखते थे पत्रकार राजीव शर्मा, चीन से मिली मोटी रकम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x