Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एनआईटी क्राइम ब्रांच ने आज शराब की पेटियों से भरी एक कंटेनर को पकड़ा, दो गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबादः एनआईटी क्राइम ब्रांच ने आज एक कंटेनर से अंग्रजी शराब की 170 पेटियां बरामद की हैं। इनमें से 140 पेटियां  बियर की हैं। इस मामले में लिप्त कंटेनर चालक व उसके अन्य साथी को  पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद इलाके के थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम  बलदेव व हंसराज हैं। 

एसीपी श्रीमती धारणा यादव का कहना हैं कि एनआईटी क्राइम ब्रांच के इंचार्ज विमल कुमार को एक गुप्त सूचना मिली कि एक कंटेनर पलवल से चल कर फरीदाबाद की तरफ आने वाली हैं जिसमें शराब की पेटियां भरी हुई हैं, जोकि बिल्कुल अवैध हैं।  इस सूचना को इंचार्ज विमल कुमार ने गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम तुरंत गठित की और उस कंटेनर को पकड़ने के लिए गठित की गई टीम को मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर भेज दिया। वह स्थान था जेसीबी मोड़ , सेक्टर -58. वहां पर उनकी टीम ने बेरिगेट लगा कर नाकेबंदी कर दी।

इसके थोड़ी देर के बाद मुखबिर द्वारा बताए गए नंबर वाला एक कंटेनर तेज गति से आता हुआ दिखाई दिया जिसे रुकने का इशारा तैनात पुलिस कर्मी ने किया। जैसे ही कंटेनर रुकी तो सबसे पहले कंटेनर चालक व उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कंटेनर की तलाशी ली तो उसके पिछले हिस्से में अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी हुई थी। जब उसकी गिनती शुरू की गई तो इसकी संख्या 170 तक पहुँच गई। जिनमें बियर की 130 व अंग्रेजी शराब की 30 पेटियां थी। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम पलवल निवासी बलदेव व हंसराज निवासी गांव भनकपुर बताया। दोनों के खिलाफ कानून की विभिन्न धाराओं के तहत इलाके के थाने में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। 

Related posts

मानवाधिकार दिवस पर फरीदाबाद जिला जेल के सात बंदियों व चार कर्मचारियों को विशेष सेवा के लिए किया सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम चुनाव के लिए जिला में बनाये गए 07 मतगणना केंद्र : जिला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कोतवाली थाना क्षेत्र में कार सवार दो लड़कों ने दो स्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियों के साथ किया बलात्कार,एक अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!