Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़ : हरियाणा रोडवेज का क्लर्क 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने हरियाणा रोडवेज, जींद के एक कर्मचारी को हैवी ड्राइविंग लाइसेंस ट्रेनिंग सर्टिफिकेट जारी करने की एवज में एक व्यक्ति से 10000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियाणा रोडवेज, जींद में नाजर ब्रांच क्लर्क के पद पर तैनात श्री भगवान के रूप में हुई है।
जींद के एक व्यक्ति ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसके पुत्र का हैवी ड्राइविंग लाइसेंस ट्रेनिंग सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में पैसे की मांग की है. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रेड कर आरोपी कर्मचारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ ब्यूरो थाना करनाल में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

Related posts

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अन्तर्राष्टीय ड्रग गिरोह के दो सदस्यों को 40 करोड़ रुपए के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने पेंशनर्स को अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की तिथि 28 फरवरी 2021 तक बढ़ा दी।  

Ajit Sinha

खाने बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी के सिर पर तवे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी, पति अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x