Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

50 फीट का विशालकाय सांप बड़े ड्रम में फंसा, आंखें खुली की खुली रह गईं- देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: सांपों में हमेशा से ही इंसानों की दिलचस्पी रही है. सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक विशालकाय एनाकोंडा का वीडियो लाखों बार देखा गया. सोशल मीडिया पर एनाकोंडा का यह वीडियो वायरल होते देर न लगी. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे पानी की ओर से तेजी से आए एक एनाकोंडा किनारे पर जाल बिछाकर रखे एक ड्रम में फंस गया और उससे निकलने के लिए घंटों छटपटाता रहा.


इसमें एक कीचड़ भरी झील के किनारे लगे बांसों में एक विशालकाय सांप को एक नीले रंग के ड्रम में फंसा था. वह ड्रम से बाहर निकलने को छटपटा रहा था, लेकिन कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था. लेकिन जिसने भी ट्विटर पर शेयर इस वीडियो को देखा, उसकी आंखें खुली की खुली रह गईं. इसमें एनाकोंडा की लंबाई 50 फीट से ज्यादा बताई जा रही है. वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा था- चूजा पकड़ने गए थे और पूरा पोल्ट्री फॉर्म हाथ लग गया. वास्तव में यह वीडियो दो साल पुराना है औऱ ट्विटर पर इसे 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

हालांकि वीडियो में सांप जितना विशालकाय लग रहा था, वास्तव में वह उतना भयंकर था नहीं. फैक्ट चेकिंग वेबसाइट स्नूप्स के मुताबिक, वीडियो को छेड़छाड़ कर तैयार किया गया था कि छोटा सा सांप विशालकाय लगे. वीडियो में नीले रंग का जो ड्रम दिखाई दे रहा है, वह भी छोटी सी पाइप से ज्यादा कुछ नहीं था. वीडियो की ओरिजनल क्लिप सामने आया तो पता चाल कि कीचड़ युक्त झील महज एक जगह पर भरा थोड़ा सा पानी ही था.

Related posts

दिल्ली व हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम की 3 लाख 10 हजार के इनामी, खूंखार बदमाश रोमिल के बीच हुई मुठभेड़, रोमिल वोहरा मारा गया।

Ajit Sinha

सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज लेडी इरविन काॅलेज में 218 किलोवाॅट क्षमता के सोलर पाॅवर प्लांट का उद्घाटन किया।

Ajit Sinha

लालचौक पर लहराया तिरंगा, राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और दीपेंद्र हुड्डा भी रहे मौजूद।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!