Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा स्वास्थ्य

फर्जी तरीके से कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने वाले 5 लोग गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में एक कैम्प लगाकर कोरोना वैक्सीन का टीकारण किया जा रहा था। जो भारत सरकार के बिना परमिशन और स्वास्थ्य विभाग की  जानकारी  के बिना आयोजित किया गया था। जब ये बात स्वास्थ्य विभाग को पता चली तो पुलिस से इसकी शिकायत की।  पुलिस ने मौके पर पंहुचकर वैक्सीन लगाने वाले 5 लोगो को हिरासत में लेकर पूंछतांछ कर रही है । वही मौके से एक लैपटॉप, वैक्सीन, फोन सहित वैक्सीन लगाने वाले मेडिकल उपकरण बरामद किए  है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े ये 5 लोग आज दअरसल ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में कोरोना वैक्सीन फ्री में लगा रहे थे जिसका फोटो खींचकर किसी ने वायरल कर दिया जब इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को लगी तो मौके पर पंहुचकर जांच की तो पता चला कि ये टीकारण फर्जी था और ये ट्रायल वेस पर ये वैक्सीन लगा  रहे थे। स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियों की   शिकायत पर पुलिस ने मौके से 5 लोगो को हिरासत में लिया गया है। वैक्सीन को ट्रायल वेसेस पर लगा रहे थे। अबतक हजारों लोगों को ये वैक्सीन का टीकारण कर चुके है। वही ग्रेटर नोएडा में इन्होंने कुल 18 लोगो को वैक्सीन लगाई थी। सबसे बड़ी बात ये है कि ये सारा गोरखधंधा बिना  परमीशन की जा रही थी , न ही स्थानीय  स्वास्थ्य विभाग को कोई जानकारी दी है। 

Related posts

फरीदाबाद: जन्मदिन पार्टी में झगड़ा, डंडों व राड से पीट-पीट कर लड़के की हत्या, केस दर्ज

Ajit Sinha

बीती रात जिले के नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराने आए दो गुटों के बीच जबरदस्त मारपीट व पथराव, शीशे टूटे , कई घायल।   

Ajit Sinha

ऐप पर दोस्ती, फिर मिलने के लिए बुलाया, और उसके कपड़े उतार करके वीडियो बनाया,लूटने वाले 4 आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!