Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने वाले गैंग के 5 सदस्य अरेस्ट, 50 रुपए लीटर में बेचते थे फैक्ट्रियों को तेल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: सरकारी ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर नोएडा और एनसीआर के फैक्ट्रियों में बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश करते कोतवाली सेक्टर- 24 पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कार, टेंपो, 14 कैन, 350 लीटर तेल, 52 हजार 500 रुपये और रिंच सहित अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस के गिरफ्त मे बैठे गैंग का मास्टरमाइंड सोहेल है, के साथ राम निमुद, लक्ष्मी नारायण, साबिर और विकास, सरकारी ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर फैक्ट्रियों को बेचने वाले गैंग के सदस्य है।

डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस के वाहनों की चेकिंग के दौरान गिझौड़ के पास दो संदिग्ध वाहन घूमते नजर आए। वाहनों की जब तलाशी ली गई तो उसमें ट्रांसफार्मर में प्रयोग होने वाला तेल कई कैन में लदा मिला। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने ट्रांसफॉर्मर में से तेल चोरी करना  कबूल किया है। और बताया कि वह बीते छह माह से सरकारी ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर रहे हैं। चोरी का तेल आरोपी शहर के कपड़ा फैक्ट्रियों में संचालित होने वाली भट्टी वालों को बेचते थे।

एक लीटर तेल के एवज में 50 रुपये वसूलते थे। तेल की सप्लाई नोएडा के अलावा दिल्ली में भी की जाती थी।डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया कि इस गैंग ने सेक्टर-24 के अलावा बिसरख सहित अन्य क्षेत्र में भी तेल चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। विद्युत विभाग की ओर से इस मामले में बिसरख थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। गिरोह में शामिल अन्य शातिरों की तलाश जारी है। पुलिस की टीम चोरी का तेल खरीदने वाले लोगों से भी पूछताछ करेगी।  

Related posts

फरीदाबाद:10 मुकदमों के भगोड़े बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा

Ajit Sinha

ई-रिक्शा चालक हरियाणा पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर बनकर होटल के रिसेप्शन पर रौब झाड़ रहा था- पकड़ा गया

Ajit Sinha

3 स्टेट की क्राइम ब्रांच पुलिस ने नोएडा में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर मारा छापा, संचालक समेत 15 से लड़के -लड़कियां अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x