Athrav – Online News Portal
हरियाणा

जीआरपी और कमांडो विंग में तैनात 49 पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से मिला पदोन्नति का तोहफा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने राज्य पुलिस बल के जीआरपी और कमांडो विंग में तैनात 49 पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से पदोन्नति प्रदान की है। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दते हुए बताया कि पदोन्नति पाने वालों में जीआरपी हरियाणा में कुल 31 पुलिसकर्मी शामिल हैं, जबकि कमांडो विंग के 18 जवानों को पदोन्नत किया गया है। 



जीआरपी में पदोन्नति बारे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सात हेड कांस्टेबलों को सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया है और तीन एएसआई को उप-निरीक्षक के पद पर प्रमोट किया गया है। इसी प्रकार,30 वर्ष की सेवा पूरी करने उपरांत 21 ईएएसआई को ईएसआई के रैंक पर पदोन्नति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि कमांडो विंग में एक कांस्टेबल को हेड कांस्टेबल, 14 हेड कांस्टेबल को एएसआई तथा तीन एएसआई को उप-निरीक्षक बनाया गया है। इस बीच, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेलवे व कमांडो,अजय सिंघल ने पुलिस अधिकारियों व जवानों को पदोन्नति पर बधाई देते हुए कहा कि इससे उनका मनोबल बढ़ेगा तथा वे भविष्य में और अधिक मेहनत व लगन से जनता की सेवा करेगें। 

Related posts

अवैध शराब फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, अवैध शराब की 1420 पेटी ,10000 ढक्कन किया बरामद ,1 काबू

Ajit Sinha

हरियाणा ने केंद्र से मांगी परमानेंट एनडीआरएफ बटालियन, डिप्टी सीएम दुष्यंत ने लिखा पत्र

Ajit Sinha

चुनाव प्रचार में सुरक्षा वाहन को छोड़कर 10 से ज्यादा वाहनों के काफिले को चलने की नहीं होगी अनुमति-पंकज अग्रवाल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!