Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : मिशन जागृति द्वारा गोद लिए गए इस स्कूल का मैं जीर्णोद्वार बहुत जल्द कराऊंगा, |मुलचंद चंद शर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़े पुण्य का काम है इसलिए हमें अधिक से अधिक जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए | यह विचार बल्लबगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा ने क्षेत्र की राजीव कालोनी के सरकारी स्कूल में समाजसेवी संस्था द्वारा छात्रों की सहायता हेतु आयोजित किये गए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेते हुए व्यक्त किया | विधायक शर्मा ने कहा कि संस्था के इस नेक काम की जितनी तारीफ़ की जाए कम होगी क्यू कि संस्था के लोगों ने गरीब छात्रों की मदद की है | विधायक शर्मा ने कहा कि मिशन जागृति द्वारा गोद लिए गए इस स्कूल का मैं जीर्णोद्वार बहुत जल्द कराऊंगा | संस्था ने इस सहायता शिविर में 120  छात्रों को स्‍कूल बैग,  नोटबुक,  पेन,  पेंसिल, रबर, कटर, पटरी, वॉटर बॉटल, टिफिन बाक्‍स वितरित किये | ये सरकारी स्कूल जो कि राजीव कालोनी की झुग्गियों में है और गरीब व झुग्‍गी बस्तियों में रहने वाले स्‍कूलों के यह बच्‍चों  को जब ये सब सामान मिले तो उनके चेहरे खिल उठे। संस्था के इस नेक काम में समाजसेवी प्रदीप राणा का ख़ास योगदान रहा | कार्यक्रम के आयोजन में दिल्ली के अजय शर्मा एवं विनोद शर्मा, लखानी के आर के धवन एड़ी स्कूल के शुभाष श्योराण का खास योगदान रहा | इस  मौके पर बीजेपी नेता कविंदर चौधरी ने कहा कि संस्था लोग  हमेशा से ही जरूरत मंदों की मदद करने में तत्‍पर रहे है और समय समय पर जरूरतमंदों की मदद करते रहते हैं | उन्होंने कहा कि गरीब छात्रों को  जरूरत की वस्‍तुए वितरित करना निश्चित रूप से एक सराहनीय कदम है। उन्‍होंने छात्रों से मन लगाकर पढाई करने को कहा। इस मौके तेजवीर कादियान, गौरव भारद्वाज, राजेश भूटिया, महेश आर्य, कंचन लखानी , हिमांशु अग्रवाल, गीता मिश्रा, अवतार सिंह, जय प्रकाश, ब्रिज किशोर, गोविन्द, जय भगवान्, हिमांशु, आकाश, विनय भूटिया आदि मौजूद रहे | कार्यक्रम के अंत में संस्था के संस्थापक महासचिव प्रवेश मलिक ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया

Related posts

फरीदाबाद: हरियाणा के खाद्य एवं राज्य मंत्री राजेश नागर ने आज पेट्रोल पंप पर मारा छापा, सैंपल भरवाए-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अपराध शाखा , सेक्टर -30 की टीम ने आज चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटने के मामले में 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड निवासियों ने की जिला प्रशासन से अपील उन्हें जहरीले धुएं से बचाए, वरना घुट कर मर जाएंगें -वीडियो सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x