Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सेक्टर -29 के सामनें नहर पर बनें पुल का नाम पंडित दिन दयाल उपाध्याय सेतु मार्ग रखा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : जिला परिषद की मासिक बैठक आज परिषद के चेयरमैन विनोद चैधरी की अध्यक्षता में लघु सचिवालय सैक्टर-12 स्थित जिला प्रशासन के कान्फ्रैंस हाल में आयोजित की गई। बैठक में परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेन्द्र कुमार, सम्बन्धित अधिकारी व परिषद के सदस्यगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विनोद चैधरी ने बैठक में जिला परिषद कार्यालय की ओर से विकास कार्यों के लिए दोनों खण्डों के विकास एवं पंचायत अधिकारियों व ग्राम पंचायतों को जारी की गई राशि के फल स्वरूप कराए जाने वाले विकास कार्यों की रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से परिषद को प्राप्त हुई विकास कार्यों की राशि 66 लाख, 61 हजार, 706 रूपये के फलस्वरूप विकास कार्यों के लिए सभी 10 वार्डों से सूचि प्राप्त होने पर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाए जायेंगे। उन्होंने रैस्ट हाउस बल्लबगढ़ की जमीन पर की जाने वाली चार दीवारी के निर्माण कार्य तथा परिषद में कानूगो व पटवारी के पदों को भरने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से तथा चेयरमैन की अनुमति से नवनिर्मित पांच पुलों  का नामकरण भी नए सिरे से किया गया। इनके अनुसार अब सैक्टर-29 के सामने वाले पुल को पंडित दीन दयाल उपाध्याय सेतू व मार्ग, सैक्टर-17 के नजदीकी पुल को भगवान परशुराम सेतू व मार्ग, सैक्टर-14 के नजदीकी पुल को छत्रपति शिवाजी सेतू व मार्ग, सैक्टर-13 के नजदीक बने पुराने बीपीटीपी पुल को वल्र्ड स्ट्रीट सेतू व मार्ग तथा सैक्टर-8 के नजदीकी पुल को शहीद भगत सिंह सेतू व मार्ग नाम दिया गया। इसके अलावा कालिन्दी कुंज दिल्ली की तरफ से नहर किनारे आईएमटी की तरफ जाने वाली सड़क को अब डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग के नाम से जाना जायेगा। सैक्टर-88 में एसआरएस चौक का नाम बदल कर शहीद यशपाल व शहीद हर प्रसाद की स्मृति में शौर्य चैक रखने का निर्णय लिया गया। सैक्टर-29 वाले पुल से खेड़ीकलां की ओर जाने वाले रोड ़पर पलवली गांव के नजदीकी चौक का नामकरण माता अमृतानंदमयी प्रेरणा चैक किया गया।
  बैठक में स्वास्थ्य, खाद्य एवं आपूर्ति, कृषि, पशुपालन, उद्योग, राजस्व, पंचायती राज, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें), प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड, लघु उद्योग निगम, बिजली वितरण निगम, जनस्वास्थ्य, मार्किटिंग बोर्ड, शिक्षा व वन विभाग सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में रिस्टोरर के पदों के लिए लिखित परीक्षा 5 जनवरी को: डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में जल्द लगेंगे इलेक्ट्रिक सब स्टेशन, अगस्त के पहले सप्ताह मे टेंडर खोले जाएंगे- वीरेंद्र भड़ाना।

Ajit Sinha

92 प्रतिशत गेहूं उठान संपन्न, जल्द आवंटित होंगे 4000 नए राशन डिपो : राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x