Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : प्रदेश की बेटियां देश -दुनिया में परचम लहरा रहीं हैं, उनकी सुरक्षा और सम्मान की जिम्मेदारी सरकार की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : वूमेन सेफ्टी सैल एंड न्याय मंच द्वारा आज ओल्ड फरीदाबाद की न्यू अग्रवाल धर्मशाला में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान हेतु आयोजित जागरूक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के उद्योगमंत्री विपुल गोयल उपस्थित थे। जबकि विशेष रूप से जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता शर्मा, एसीपी राजेश चेची मौजूद थे। इसके अलावा संस्था की तरफ से बल्ड डोनेशन कैम्प भी लगाएं गए थे । इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्टीय गीत व द्वीप प्रज्जलित कर शुभारंभ की गईं।
हरियाणा के उद्योगमंत्री विपुल गोयल ने अपने सम्बोधन में कहां कि उनकी सरकार महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान के प्रति बेहद गंभीर हैं, उनका कहना हैं कि यहीं वजह हैं कि प्रदेश  की बेटियां अब देश -विदेशों में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं और आज के समय में महिलाएं बड़े -बड़े ओहदों पर विराजमान हैं, सरकार में बड़े -बड़े फैसलें ले रही हैं और वह लोग लड़कों के साथ -साथ कंधें  से कंधें मिला कर चल रहीं हैं, उनका कहना हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खटटर ने पदभार सम्भालनें के बाद सबसे पहले बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जिसमें प्रदेश भर के लोगों  ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया, जिसका रिजल्ट आज यह हैं, कि लड़का -लड़कियों की समानता तक़रीबन खत्म सी गईं हैं। इस कार्यक्रम में सामज सेविका शालिनी मेहता, सुमन रेखा कपूर, बाबा राम केवल, डा. एम्. पी. सिंह, उमेश अरोड़ा, अल्पना मित्तल, हनुमान वर्मा, भाजपा नेता नरेंद्र गुप्ता, राष्टीय स्तर खिलाडी निर्मल प्रजापति, संजू, रेनू, संगीता, ज्योति, ज्योति वर्मा व कंचन लखानी के अलावा आदि लोगों को समाज में बेहतरीन भूमिका निभाने पर सम्मानित किया गया हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष महेंद्र गोला, उपाध्यक्ष पूनम गोला, अमित वर्मा, तेजराम भगत, छत्रपाल, गीता उप्रेती, सीमा गोला, मुकेश गोला, कल्पना राणा आदि लोगों ने अहम् भुमिका निभाई हैं।

Related posts

चुनाव दो पार्टियों के बीच होता है, हमारे लोगों ने वोट डाली, मगर विपक्ष वाले आए नहीं जिस कारण मतदान प्रतिशत कम हुआ :अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर व खाटू श्याम मंदिर सहित आधा दर्जन मंदिरों में चोरी करने वाले 4 शातिर चोर पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नगर निगम प्रशासन ने सैनिक कालोनी में आज चूहे फ्लैटों पर जमकर बरसायें हथोड़े, 60 फ्लैटों को तोडा, सर्दियों में लोग हुए बेघर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x