Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मुंबई

300 की दिहाड़ी कमाने वाले मजदूर को 1.05 करोड़ रूपए का टैक्स चुकाने का मिला नोटिस

आयकर विभाग ने ठाणे के अंबीवाली की झुग्गी में रहने वाले एक दिहाड़ी मजदूर को 1.05 करोड़ रूपए का आयकर चुकाने का नोटिस भेजा है. मजदूर को यह नोटिस, नोटबंदी के दिनों में 58 लाख रुपए बैंक खाते में जमा करने के लिए मिला है. हालांकि आपको यह जानकर आशचर्य होगा कि इस मजदूर की हर दिन की कमाई 300 रुपए है. भाऊसाहेब नाम के इस मजदूर के तीन बच्चे हैं. सबसे छोटा बच्चा आय कम होने की वजह से स्कूल नहीं जा पा रहा. ऐसे में आयकर विभाग की नोटिस मिलने की वजह से यह मजदूर परेशान है.

भाऊसाहेब अहिरे नाम के इस मजदूर ने पुलिस से संपर्क कर कहा है कि उसे बताए गए खाते की कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने बताया है कि उसके कागजात खो गए थे, इसलिए संभव है कि इसके आधार पर किसी ने फर्जी खाता बनाया हो. भाऊसाहेब ने कहा कि वो 100 वर्ग फीट की झुग्गी में रहता है जिसके कानूनन मालिक उसके पिता हैं.भाऊसाहेब के मुताबिक सिंतबर 2019 में उसे पहला नोटिस मिला. जिसमें उससे 2016 में नोटबंदी के दौरान एक प्राइवेट बैंक में जमा की गई रकम के बारे में पूछा गया.



उस वक्त भाऊसाहेब ने आयकर विभाग और बैंक से संपर्क किया. भाऊसाहेब ने देखा कि खाते में उसी के पैन अकाउंट का नंबर इस्तेमाल किया गया है लेकिन फोटो अलग थी और हस्ताक्षर भी जाली थे.7 जनवरी 2020 को भाऊसाहेब को फिर 1.05 करोड़ रुपए टैक्स चुकाने का नोटिस मिला. इसके बाद भाऊसाहेब ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. भाऊसाहेब ने पुलिस को बताया कि उसकी हर दिन इतनी ही आय होती है जिससे बामुश्किल परिवार का गुज़ारा होता है. पुलिस का कहना है कि शिकायत पर जांच शुरू की गई है.

Related posts

छोटे बच्चे को नहीं मालूम कि जिस चादर के साथ वह खेल रहा है, वह मौत की गहरी नींद सो चुकी माँ का कफ़न है: देखें वीडियो

Ajit Sinha

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने हरियाणा, दिल्ली,बिहार , उत्तर प्रदेश, मणिपुर एंव नागालैंड में संगठनात्मक नियुक्ति की हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

सोनिया गांधी ने 7 राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!