Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मुंबई

300 की दिहाड़ी कमाने वाले मजदूर को 1.05 करोड़ रूपए का टैक्स चुकाने का मिला नोटिस

आयकर विभाग ने ठाणे के अंबीवाली की झुग्गी में रहने वाले एक दिहाड़ी मजदूर को 1.05 करोड़ रूपए का आयकर चुकाने का नोटिस भेजा है. मजदूर को यह नोटिस, नोटबंदी के दिनों में 58 लाख रुपए बैंक खाते में जमा करने के लिए मिला है. हालांकि आपको यह जानकर आशचर्य होगा कि इस मजदूर की हर दिन की कमाई 300 रुपए है. भाऊसाहेब नाम के इस मजदूर के तीन बच्चे हैं. सबसे छोटा बच्चा आय कम होने की वजह से स्कूल नहीं जा पा रहा. ऐसे में आयकर विभाग की नोटिस मिलने की वजह से यह मजदूर परेशान है.

भाऊसाहेब अहिरे नाम के इस मजदूर ने पुलिस से संपर्क कर कहा है कि उसे बताए गए खाते की कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने बताया है कि उसके कागजात खो गए थे, इसलिए संभव है कि इसके आधार पर किसी ने फर्जी खाता बनाया हो. भाऊसाहेब ने कहा कि वो 100 वर्ग फीट की झुग्गी में रहता है जिसके कानूनन मालिक उसके पिता हैं.भाऊसाहेब के मुताबिक सिंतबर 2019 में उसे पहला नोटिस मिला. जिसमें उससे 2016 में नोटबंदी के दौरान एक प्राइवेट बैंक में जमा की गई रकम के बारे में पूछा गया.



उस वक्त भाऊसाहेब ने आयकर विभाग और बैंक से संपर्क किया. भाऊसाहेब ने देखा कि खाते में उसी के पैन अकाउंट का नंबर इस्तेमाल किया गया है लेकिन फोटो अलग थी और हस्ताक्षर भी जाली थे.7 जनवरी 2020 को भाऊसाहेब को फिर 1.05 करोड़ रुपए टैक्स चुकाने का नोटिस मिला. इसके बाद भाऊसाहेब ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. भाऊसाहेब ने पुलिस को बताया कि उसकी हर दिन इतनी ही आय होती है जिससे बामुश्किल परिवार का गुज़ारा होता है. पुलिस का कहना है कि शिकायत पर जांच शुरू की गई है.

Related posts

नई दिल्ली: स्पेशल स्टाफ साउथ डिस्ट्रिक्ट ने आज एक फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, 5 महिलाओं सहित 26 लोग अरेस्ट।

Ajit Sinha

दिल्ली की सड़कों पर उतारी 150 इलेक्ट्रिक बसें, सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना।

Ajit Sinha

क्लोन कार्ड के जरिए मासूम जनता के लाखों रूपए एटीएम मशीन से निकालने के जुर्म में दो धोखेबाजों को किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!