Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

ब्लैकमेलिंग कर 90 लाख रुपये की अवैध वसूली करने वाली 24 वर्षीय एमबीए महिला गिरफ्तार, 95 लाख रुपए बैंक खाते में फ्रिज 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
एक महिला, उम्र 24 वर्ष , एमबीए की पढाई की हुई है, को एक व्यक्ति को बलात्कार के झूठे मुकदमे  में फसाने की धमकी देकर लगभग 90 लाख रुपए की अवैध वसूली करने के मामले में थाना सदर, गुरुग्राम की टीम ने आज मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला शिकायतकर्ता से लाखों रुपए की और मांग कर रही थी। आज पुलिस ने उस महिला को 50000 रुपए शिकायतकर्ता से और लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित महिला के बैंक खाते को फ्रीज करवा दी जिसमें लगभग 95 लाख रुपए थे। ये सनसनीखेज खुलासा आज एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए है।      
एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 4.10.2026 को एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि वह करीब 3 वर्ष पूर्व एक महिला से ऑनलाइन ऐप के माध्यम से मिला था। इसके बाद दोनों के बीच ऑनलाइन चैट के माध्यम से संपर्क हुआ तथा दोनों की आपस में मुलाकात होने लगी। शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में उक्त महिला द्वारा उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा तथा लगातार पैसों की मांग की जाने लगी। महिला द्वारा शिकायतकर्ता को झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने तथा उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने की बात भी शिकायत में बताई गई। एसीपी क्राइम का कहना है कि शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी महिला द्वारा ब्लैकमेलिंग के माध्यम से उससे अब तक लगभग 90 लाख रुपये की राशि ली जा चुकी थी, जिसमें बैंक के माध्यम से किए गए लेन-देन के साथ-साथ नकद राशि भी शामिल थी। इसके बावजूद आरोपी महिला द्वारा उससे लगातार लाखों रुपये की और मांग की जा रही थी। महिला द्वारा धमकी देकर पैसे लेने तथा मांग पूरी नहीं करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर, गुरुग्राम पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। उनका कहना है कि शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर, गुरुग्राम पुलिस द्वारा एक पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा आरोपी महिला द्वारा मांगी गई राशि देने के दौरान निगरानी रखने की योजना तैयार की। आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता को कॉफी हाउस, सोहना रोड, सेक्टर-47 , गुरुग्राम में बुलाया था। पुलिस टीम द्वारा सादे कपड़ों में मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम पर निगरानी रखी गई।  पुलिस टीम द्वारा मौके पर कार्यवाही करते हुए आरोपी महिला को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये नकद लेते हुए काबू किया गया। आरोपी महिला की पहचान सूर्यदीता दास, उम्र 24 वर्ष, शिक्षा MBA, निवासी पश्चिम बंगाल, वर्तमान पता सुशांत लोक गुरुग्राम के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी महिला की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए 50,000 रुपये बरामद किए गए। बरामद नोटों में कुछ नोटों पर पुलिस टीम द्वारा पहले से किए गए हस्ताक्षर/इनीशियल भी पाए गए।उनका कहना है कि पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला करीब 03 वर्ष पूर्व शिकायतकर्ता से ऑनलाइन ऐप के माध्यम से मिली थी। शुरुआत में दोनों के बीच ऑनलाइन चैट के माध्यम से संपर्क हुआ तथा बाद में दोनों के मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और मुलाकातें होने लगीं। पूछताछ के अनुसार, आरोपी महिला द्वारा शिकायतकर्ता के साथ संबंध बनाए गए तथा बाद में उसे ब्लैकमेल कर लगातार पैसों की मांग की गई। आरोपी महिला द्वारा शिकायतकर्ता से अब तक लगभग 90 लाख रुपये ब्लैकमेलिंग के माध्यम से लेने की बात सामने आई है तथा वर्तमान में भी लाखों रुपये की मांग की जा रही थी। उपरोक्त मामले में आरोपी महिला के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत थाना सदर, गुरुग्राम में एफआईआर अंकित किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी महिला को दिनांक 04. 10. 2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। गुरुग्राम पुलिस द्वारा आरोपी महिला के बैंक खाते में पाए गए लगभग 95 लाख रुपये नियमानुसार फ्रीज करवाए गए हैं। आगामी कार्यवाही नियमानुसार जारी है।
गुरुग्राम पुलिस की अपील: गुरुग्राम पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की ब्लैकमेलिंग, धमकी अथवा अवैध वसूली की स्थिति में घबराएं नहीं और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। किसी व्यक्ति द्वारा धमकी देकर पैसे की मांग किए जाने पर स्वयं कोई जोखिम न लेते हुए पुलिस की सहायता लें। गुरुग्राम पुलिस द्वारा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Related posts

76 लोगों को एक कंटेनर में भर कर लुधियाना से उत्तरप्रदेश ले जाया रहा था पकड़ा गया, चार लोग गिरफ्तार: एसीपी क्राइम    

Ajit Sinha

सरपंच रहते हुए घपले करने वाले फरार हनीफ उर्फ हन्ना को जो पकड़वाएगा, 50000 रूपए का इनाम एसीबी, गुरुग्राम से पाएगा।

Ajit Sinha

संजय कॉलोनी में मकान पर कब्ज़ा करने के मामले में आदित्य उर्फ़ कातिया सहित 3 भाइयों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x