Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कुवैत से चल रहा था नकली नोटों का कारोबार, पांच अरेस्ट , दो हजार,5 सौ और 2 सौ के 6 लाख 48 हज़ार नकली नोट बरामद


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा:प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर एलर्ट नोएडा पुलिस के हाथों उस समय बडी कामयाबी हाथ लगी जब नकली नोटों का कारोबार करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 6 लाख 48 हज़ार के नकली नोट बरामद किए, ये नकली नोट दो हजार, 5 सौ और 2 सौ के डिनॉमिनेशन के हैं. ये गैंग सोशल साइट्स के सहारे नकली नोट बेचने का काम करता था। इस गैंग का मास्टर माइंड फैज खान उर्फ नवाब है जो कुवैत में रहकर बिहार, उत्तर प्रदेश , नोएडा, राजस्थान और दिल्ली- एनसीआर क्षेत्र में अपना कारोबार चला रहा था। और अब तक उनके द्वारा लाखों नकली नोट भारतीय बाजारों में खपाए जा चुके हैं।
पुलिस की गिरफ्त में खडे फैज खान उर्फ नवाब, आयुष गुप्ता, शिबू खान, आदित्य गुप्ता, हरिओम अत्री को कोतवाली सेक्टर-24 भारतीय करेंसी के नकली नोटों के साथ मोरना बस स्टैंड सेक्टर-35 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया है।: नोएडा जोन एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी वेब सीरीज फर्जी फिल्म को देखकर इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर नकली नोटों के नाम से अकाउंट बनाकर एक दूसरे से कांटेक्ट कर व्हाट्सएप के वर्चुअल नंबर से नकली नोट को बिहार और दिल्ली से मंगा कर डिलीवरी करते थे तथा छोटो कस्बों देहाती और मार्केट में चला रहे थे। इस गैंग द्वारा लाखों नकली नोट भारतीय बाजारों में खपाए जा चुके हैं। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से 6 लाख 48 हज़ार के नकली नोट बरामद किए , ये नकली नोट दो हजार,5 सौ और 2 सौ के डिनॉमिनेशन के हैं। यह नकली नोट असली नोटों से इतने मिलते मिलते हैं कि इन पर आसानी से फर्क नहीं किया जा सकता है। नोएडा जोन एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि रैकेट का फैज खान उर्फ नवाब इस रैकेट का मास्टरमाइंड है, और कुवैत मे रहकर भारत नकली नोटों का कारोबार अपने साथियों के साथ मिलकर कर रहा था, 2 अप्रैल को वह कुवैत से भारत आया था और नकली नोटों डिलीवरी देने नोएडा आया था। तभी पुलिस ने पकड़ लिया. नोएडा जोन एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि इस गैंग के पर्दाफाश होने के बाद से मामले की गंभीरता को देखते हुए नोएडा पुलिस ने इसके इनपुट आईबी और एटीएस के साथ भी शेयर किए हैं शीघ्र ही यह एजेंसियां भी इस मामले में जांच शुरू कर देंगे।

Related posts

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने सोनी साईकल स्टोर में छापेमारी कर हीरो कंपनी के 24 नकली साइकिलें पकड़ी हैं-केस दर्ज।

Ajit Sinha

हाई स्पीड बाइक पर सवार होकर राह चलते लोगो से लूटपाट करने वाले चार लुटेरे गिरफ्तार, पांच मोबाइल मिले

Ajit Sinha

बलात्कार के बाद हत्या कर उसके शव को संजय वन में फेंकने के सनसनीखेज मामले में 10 वर्ष से फरार आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x