Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली मध्य प्रदेश

इंदौर के एक मकान में 24 किन्नरों ने अज्ञात जहरीला पदार्थ पी लिया, सभी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
इंदौर, मध्य प्रदेश: बीती रात इंदौर के एक मकान में 24 किन्नरों ने अज्ञात जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे इन सभी की हालत बहुत ज्यादा ख़राब हो गई, जिसे पुलिस ने नजदीक के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। पुलिस की शुरूआती जांच में यह सामने आया है कि किन्नरों ने फिनाइल पी ली है। यह सभी लोग ब्यान देने की स्थिति में नहीं है। हालांकि इन सभी की हालात ठीक बताई गई। पुलिस की माने तो जहरीला पदार्थ पीने का कारण उनके सही होने पर ही पता चल पाएगा , पुलिस की जांच जारी है। 

डीसीपी ज़ोन-4 आनंद कलाडगी का कहना है, “हमें एक घर में हंगामे की सूचना मिली जहाँ ट्रांसजेंडर रहते हैं। हमारे वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्हें पता चला कि कुछ व्यक्तियों ने कोई अज्ञात पदार्थ खा लिया था, जिससे कई लोग बीमार हो गए। एम्बुलेंस को तुरंत बुलाया गया, और चौबीस लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका फिलहाल इलाज चल रहा है और वे स्थिर स्थिति में हैं।”एक बार उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद, उनके बयान दर्ज किए जाएंगे…

Related posts

दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए और बढ़ाया गया – अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने आज दिल्ली में अपनी कमिश्नरी दिवस समारोह परेड आयोजित की। 

Ajit Sinha

हत्या के एक सनसनीखेज मामले में कोर्ट से घोषित अपराधी बिल्डरों की मदद से 31 साल बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x