Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

डूब क्षेत्र में बने फॉर्म हाउस में जुआ खेलते 13 अरेस्ट, कैसीनो टेबल, ताश के पत्ते और करीब 30 हज़ार नकद बरामद


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के डूब क्षेत्र में बने फॉर्म हाउस में चल रहे अवैध धंधे का एक बार फिर खुलासा हुआ, जब कोतवाली एक्सप्रेस- वे पुलिस ने सेक्टर- 135 के स्थित एक फार्म हाउस पर छापा मारकर बाजी लगा कर जुआ खेल रहे हैं, 13 जुआरियों को पकड़ा है. पुलिस ने इनके पास से पुलिस ने कैसीनो टेबल, जुआ की फड़, 4 ताश की गड्डियां ,  2040  कॉइन,  दो डीलर बटन, 30 हज़ार कैश और 14 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।  पुलिस फॉर्म हाउस संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई करने जा रही है।  

पुलिस के गिरफ्त में खड़े कुशाल केसवानी, मुकुल पांडे, जितेंद्र, विपिन गौतम, मनु कुकनत, सुनील कुमार, संदीप, किरण पाल, मोनू गोविंद शर्मा,  परशुराम, ओंकार और सुनील कुमार पुत्र राम वचन एनसीआर के विभिन्न शहरों के रहने वाले हैं और यह देर रात डूब क्षेत्र स्थित सेक्टर- 135 स्थित राज महल फॉर्म हाउस में जुआ खेलने के लिए इकट्ठा हुए थे. ये फार्म हाउस कुशाल केशवानी पुत्र राजू केशवानी का है और वह राज महल फार्म हाउस में रूपये की हार-जीत लगाकर जुआ खिला रहा था।  

एडीसीपी नोएडा ने बताया कि जब यहाँ जुआ खेलाया जा रहा था, उसी समय एक मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस एक्सप्रेस- वे की टीम ने छापा मार कर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने राजमहल फार्म हाउस से कैसीनो टेबल जुए की फड़ दो जुए की फड़, चार गड्डियां,  2040 कॉइन 30 हजार नगद रुपए और 14 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ 3-4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।   पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और फॉर्म और संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कहीं जा रही है। 

Related posts

फरीदाबाद: ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले एसी मैकेनिक को पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा। 

Ajit Sinha

हनुमान मंदिर में चोरी करने के मामले में एक आरोपित पकड़ा गया ,चोरी की मूर्ति, गदा, पीतल व ताम्बे के बर्तन सहित अन्य कई सामान बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम में हुए 200 करोड़ के घोटाले मुख्य आरोपित डी. आर भास्कर को स्टेट विजिलेंस की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x