Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली में मानव तस्‍करों के चंगुल से बचाई गई झारखंड की 10 लड़कियां, राजधानी एक्सप्रेस से रांची लाई गईं  

रांची: झारखंड की 10 लड़कियों को देश की राजधानी दिल्ली में मानव तस्‍करों से बचाया गया है। रविवार को सभी लड़कियों को राजधानी एक्सप्रेस से रांची लाया गया। रांची से सभी को खूंटी रवाना कर दिया गया है, जहां इन्‍हें खूंटी जिला प्रशासन को सुपुर्द किया गया। मानव तस्कर और दलाल भोली-भाली लड़कियों को महानगरों में काम देने का बहाना बनाकर ले जाते हैं। झारखंड की बाल कल्याण समिति, एक एनजीओ और खूंटी पुलिस के प्रयास से इन लड़कियों को दिल्ली में रेस्क्यू किया गया।



अब इन लड़कियों के पुनर्वास के लिए प्रयास किया जा रहा है। लड़कियां काफी डरी हुई हैं। वे कुछ भी नहीं बोल पा रही हैं।आपको बता दें कि झारखंड के सुदूरवर्ती इलाकों की बच्चियों को दलाल अपने चंगुल में फंसाकर बड़े शहरों में ले जाते हैं। इसके बाद इन बच्चियों को यौन शोषण, देह व्यापार, घरेलू काम के दौरान मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा जैसी पीड़ा से जूझना पड़ता है। यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब बाल कल्याण समिति ने इन बच्चियों को दलालों के चंगुल से बचाया है। पहले भी ऐसी रेस्क्यू ऑपरेशन किए गए हैं। बावजूद इसके मानव तस्कर इन लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने चंगुल में फंसा लेते हैं और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में ले जाते हैं।

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग: सीएम आतिशी ने दिल्ली में छठ महापर्व के दिन अवकाश की घोषणा की।

Ajit Sinha

लोगों को विदेश भेजने के बहाने ठगने में शामिल एक और फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़।

Ajit Sinha

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2019 का ऐलान : जानिए किस चरण में कहां होंगे लोकसभा चुनाव

Ajit Sinha
error: Content is protected !!