Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा में विधानसभा आम चुनाव में 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा में विधानसभा आम चुनाव 2019 में 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्तूबर, 2019 को होने वाले मतदान के लिए कुल 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 



हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्र जीत ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अक्तूबर, 2019 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 7 हजार 955 सर्विस वोटर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 98 लाख 78 हजार 42 पुरुष मतदाता, 85 लाख 12 हजार 231 महिला मतदाता और 252 ट्रांसजेडर मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 10324 लोकेशनों पर 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 19425 रेगुलर और 153 सहायक मतदान केंद्र हैं। शहरी क्षेत्र में 5741 और ग्रामीण क्षेत्र में 13837 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Related posts

सभी 90 हलकों में जाकर युवाओं को जेजेपी के साथ जोड़ेंगे दिग्विजय चौटाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज रिश्वतखोरी के मामले में मुख्य सिपाही व ट्रैफिक बूथ इंचार्ज रणवीर के खिलाफ कोर्ट में चालान किया पेश।

Ajit Sinha

भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 8 नवम्बर को पंचकूला में

Ajit Sinha
error: Content is protected !!