Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

सीएम मनोहर लाल ने नीरज चोपड़ा को 6 करोड़ तथा बजरंग पुनिया को 2.5 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार देने की घोषणा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के दो खिलाडिय़ों ने आज भारत के लिए स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचा है। जिला पानीपत के रहने वाले नीरज चोपड़ा ने आज पुरुषों की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश और राज्य को गौरवान्वित किया, जबकि जिला झज्जर के बजरंग पुनिया ने फ्रीस्टाइल कुश्ती में 8-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज कर कांस्य पदक हासिल किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने आज यहां चंडीगढ़ में अपने आवास पर मैच देखने के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए दोनों एथलीटों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वर्ण और कांस्य पदक विजेताओं को क्रमश: 6 करोड़ और 2.5 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। खेल और युवा मामलों के राज्य मंत्री, संदीप सिंह भी इस मौके पर मौजूद थे।

मनोहर लाल ने कहा कि छह करोड़ रुपये के नकद इनाम के अलावा राज्य की खेल नीति के अनुसार सरकारी नौकरी देने के प्रावधान के तहत नीरज चोपड़ा को पंचकूला में बनने वाले एथलेटिक्स उत्कृष्टता केंद्र में हैड लगाया जाएगा। इसके अलावा ,उन्हें रियायती दरों पर एचएसवीपी का प्लॉट भी दिया जाएगा।उन्होंने  टोक्यो ओलंपिक में 8-0 की ऐतिहासिक जीत और कांस्य पदक जीतने के बाद भारत को गौरवान्वित करने के लिए बजरंग पुनिया को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने ओलंपिक में फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर देश और राज्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
उन्होंने कहा कि 2.5 करोड़ रुपये के नकद इनाम के साथ-साथ राज्य की खेल नीति में किए गए प्रावधान के अनुसार सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। इसके अलावा,बजरंग पुनिया को रियायती दरों पर एचएसवीपी का प्लॉट भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजरंग पुनिया के गांव खुड्डन, जिला झज्जर के युवा और नवोदित खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए, राज्य सरकार द्वारा आधुनिक विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ एक कुश्ती इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के सभी ग्रामीण स्टेडियमों में खेल सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।मनोहर लाल ने कहा कि ओलम्पिक में प्रदेश के खिलाडिय़ों के अच्छे प्रदर्शन पर पूरे हरियाणा को गर्व है। राज्य सरकार द्वारा देश और प्रदेश को गौरवान्वित करने वाले राज्य के खिलाडिय़ों को सम्मानित करने के लिए 13 अगस्त को पंचकूला के इंद्रधनुष स्टेडियम में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देते हुए प्रदेश को खेल हब बनाया जाएगा। देश की आबादी का केवल 2 प्रतिशत होने के बावजूद ओलंपिक खेलों में लगभग 25 प्रतिशत प्रतिभागी हरियाणा की है। ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले 120 खिलाडिय़ों में से 30 हरियाणा के हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि खेल में जीत-हार महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि देश के लिए जुनून के साथ खेलना जरूरी है।

Related posts

आगामी 6 जुलाई 2020 तक पात्र शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा से नॉन-एससीएस कोटे से 4 अधिकारी बने आईएएस।

Ajit Sinha

अपराध शाखा -3 ने  ज्वैलर्स की घर से 70 लाख नकदी व लाखों के गहने चोरी करने के मामले 3 महिलाएं सहित 5 को धर दबोचा 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x