Athrav – Online News Portal
Uncategorized दिल्ली

आम बजट 2017-18 ने घर खरीदने वालों को राजा बना दिया : श्री एम. वेंकैया नायडू

विनय सिंह :केंद्रीय आवास एवं शहरी गरीबी उन्‍मूलन मंत्री श्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि आम बजट 2017-18 ने किफायती आवास क्षेत्र को विभिन्‍न प्रकार की छूट और रियायत देने के जरिये डेवेलपरों को प्रोत्‍साहित और निवेश को उत्‍प्रेरित किया है और घर खरीदने वालों को राजा बना दिया है। उन्‍होंने मीडिया को संबोधित करते हुए बजट में आवास क्षेत्र पर दिए गए जोर और इसके जरिये खरीदारों को अपना खुद का घर खरीदने के लिए बढ़े हुए विकल्‍पों के द्वारा इसके निहितार्थों की चर्चा की।
श्री नायडू ने कहा कि बजट में किफायती आवास क्षेत्र पर दिए गए जोर से सरकार की इसके समावेशी विकास दृष्टिकोण के तहत सामाजिक न्‍याय एवं समानता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का संकेत मिलता है।श्री नायडू ने जोर देकर कहा कि किफायती आवास क्षेत्र को अवसंरचना क्षेत्र का दर्जा दिए जाने से इस ओर निवेश प्रवाह बढ़ेगा, कर्ज जोखिम में कमी आएगी और कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन और बीमा कंपनियों जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े निवेशक अब आवास क्षेत्र में निवेश करेंगे। उन्‍होंने कहा कि कमजोर, निम्‍न तथा मध्‍य आय वाले लोगों को सरकार द्वारा विभिन्‍न प्रकार की सहायता मिलने से मांग एवं आपूर्ति दोनों में ही सुधार होगा और हाउसिंग बूम फिर से लौट आएगा।

Related posts

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मालिक , रिसेप्निस्ट व 5 लड़कियां अरेस्ट।

Ajit Sinha

नई दिल्ली में 66 बैच के 13 हेड कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई।

Ajit Sinha

असंगठित कामगारों की नाराज़गी चरम पर, केंद्र सरकार शीघ्र समाधान करे वरना देशव्यापी आंदोलन होगा : डॉ. उदित राज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x