Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा के नागरिकों से आग्रह,  गैर-आपातकालीन शिकायतों के पंजीकरण के लिए चुने ऑन लाइन प्रणाली : डीजीपी 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि वे रूटीन व गैर-आपातकालीन शिकायतों के संबंध में पुलिस कार्यालयों और पुलिस इकाइयों का दौरा करने से बचें। ऐसी शिकायतों के पंजीकरण के लिए उन्हें पुलिस की ऑनलाइन प्रणाली का चयन करना चाहिए।
नागरिकों से अनुरोध करते हुए, डीजीपी ने कहा कि कल भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्र को संबोधित करते हुए नागरिकों से 22 मार्च को ‘जनता कर्फ्यू’ लगाकर कोरोनोवायरस से लड़ने का आग्रह किया था।
सोशल डिस्टेंसिग की भावना के तहत लोगों से आग्रह किया गया है कि वे नियमित व गैर-आपातकालीन शिकायतों के पंजीकरण के लिए हरसमय पोर्टल या ईमेल के माध्यम से पुलिस तक पहुंचें। शिकायत व रिपोर्ट दर्ज करने के लिए लिंक हरियाणा पुलिस के हरसमय नागरिक पोर्टल पर उपलब्ध है। हालांकि,आपात या इसी तरह की स्थिति होने पर नागरिक 100 (पुलिस नियंत्रण कक्ष),1800-180-2200 (पुलिस टोल फ्री), 1091 (महिला हेल्पलाइन) 1073 और 1033 (यातायात टोल फ्री) जैसे हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। डीजीपी ने कहा कि कोरोनो वायरस से ऑन-ड्यूटी पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के लिए सभी फील्ड इकाइयों को पहले ही एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों से डयूटी के साथ-साथ व्यक्तिगत स्वच्छता रखते हुए सोशल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस मुख्यालय, सेक्टर-6, पंचकुला में पर्याप्त निवारक उपाय किए गए हैं। उन्होंने लोगों से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर कोरोनोवायरस से संबंधित अफवाहें न फैलाने की भी अपील करते हुए कहा कि इसं संबध में दोषी पाए जाने वालों से कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा।

Related posts

ओल्ड फरीदाबाद में आयोजित शादी समारोह में बर्तन साफ़ करने वाले एक वेटर की चम्मच घोंप कर हत्या कर दी-केस दर्ज

Ajit Sinha

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को परेशान करने वाला आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

अपने बैंक खातों का रखें ख्याल, निक्रिय खातों के दुरुपयोग का खतरा: पुलिस महानिदेशक मनोज यादव

Ajit Sinha
error: Content is protected !!