Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

सावित्री पॉलिटेक्नीक फॉर वूमेन में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:नेहरू ग्राउंड स्थित सावित्री पॉलिटेक्नीक फॉर वूमेन में मदर्स डे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं ने मां के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए गीत व कविताएं सुनाई और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ईसीसीई विभाग की हर्षिता, अंजली,चेतना,मीणा, डोली, अर्पणा, शीतल ने लुका छुपी बहुत हुई सामने आ जा ना माँ पर आधारित एक गीत प्रस्तुत किया। फैशन डिजाइनिंग की अंजू ,श्वेता ने मेरी प्यारी माँ पर गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।



ड्रेस डिजाइनिंग की शिवानी और ब्यूटी कल्चर की आयशा ने माँ शब्द पर कविता प्रस्तुत की। आर्ट एंड क्राफ्ट की मेहक कोमल, अनीशा ने तू कितनी प्यारी है गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सावित्री पॉलिटेक्नीक की फैकेल्टी ने सयुंक्त रूप से छात्राओं को बताया कि मां शब्द में पूरा संसार समाया हुआ है। उन्होंने मां की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी को मां का सम्मान करना चाहिए। अंत में फैकेल्टी ने मदर्स डे पर सभी छात्राओं को बधाई दी।

Related posts

फरीदाबाद: एबीवीपी के प्रदेश महामंत्री बने माधव को विधायक राजेश नागर ने किया सम्मानित

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज एक डीएसपी और पति कांस्टेबल को किया सस्पेंड।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम की टीम बड़ा हैं पर कार्रवाई बहुत छोटी हैं, अरावली क्षेत्र में फार्म हाउसों को तोड़ने पर, अब उठाने लगे सवाल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!