Athrav – Online News Portal
Uncategorized हरियाणा

महिला याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में किया हंगामा

संवाददाताचंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में बुधवार को हंगामा हो गया। गोरक्षा को लेकर हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर करने वाली कुरुक्षेत्र निवासी रेणुका चोपड़ा ने हाई कोर्ट में ड्रामा किया। उन्होंने हाई कोर्ट परिसर में जजों और वरिष्ठ वकीलों के खिलाफ की टिप्पणी की तो वहां हंगामा हाे गया। कुछ लोगों ने उसके साथ हाथापाई भी की। पुलिस ने रेणुका को हिरासत में ले लिया।

उन्होंने जज व महिला वकील की बीच संबंध पर आपत्तिजनक टिपणी के पर्चे बांटे। इससे वहां हंगामा हो गया और वकीलों ने रेणुका चोपड़ा का विरोध किया। इसके बद पुलिस ने रेणुका को हिरासत में लिया। हाई कोर्ट परिसर में हुई इस घटना से वकीलों में काफी रोष है और वे इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

बताया जाता है कि रेणुका चोपड़ा के साथ इस दौरान कुछ लोगों ने मारपीट भी की। वह वहां हंगामा और जाेर-जोर से टिप्पणी कर रही थी तो वकीलों ने उसका विरोध किया। उन्होंने उसे चुप होेने और शांति बनाने को कहा, लेकिन वह टिप्पणियां करती रही। आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ हाथापाई भी की गई। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने उसे लोगों से छुड़ाया और हिरासत में ले लिया। पुलिस रेणुका को सेक्टर तीन थाने ले गई।

Related posts

सीआईडी हरियाणा डॉग स्क्वॉड का ऐतिहासिक प्रदर्शन, ‘मैन्डी’ ने राष्ट्रीय मंच पर जीता सिल्वर मेडल।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार की ओर से सभी मण्डलायुक्तों व उपायुक्तों को 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाने के दिए निर्देश। 

Ajit Sinha

प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर, राज्य के आग्रह पर केंद्र करेगा लस्टर लॉस की भरपाई: उप-मुख्यमंत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x