Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि होली खुशहाली का प्रतीक है ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : सेक्टर-4  में बल्लभगढ़ व्यापार मंडल की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस होली मिलन समारोह में सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों ने शिरकत की। 

  उद्योग मंत्री विपुल गोयल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बल्लभगढ़ व्यापार मंडल के प्रधान व भाजपा नेता नरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई होली मिलन समारोह में भाजपा नेता राजेश नागर, डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग और पार्षद दीपक यादव भी मौजूद रहे। इस मौके पर देश के महान कवि हरिओम पवार और दिनेश रघुवंशी की कविताओं ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए, साथ ही प्रवीण शुक्ल और अंजू जैन ने भी अपनी कविताओं से लोगों का मन मोह लिया।
 होली मिलन के इस मौके पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि होली खुशहाली का प्रतीक है और खुशहाली तभी आएगी, जब व्यापारी,,कर्मचारी और किसान खुश होंगे। उन्होने बल्लभगढ़ व्यापार मंडल के सभी व्यापारियों को शानदार आयोजन के लिए बधाई देते हुए एक वायदा किया कि व्यापारियों के हित में सरकार लगातार काम करती रहेगी।वहीं    व्यापार मंडल के प्रधान नरेंद्र गुप्ता ने उद्योग मंत्री को स्मृति चिंह भेंट की। इस मौके पर भगवान दास गोयल, गिरिराज प्रसाद अग्रवाल, विजय मित्तल, हेमंत मित्तल, जयचंद गुप्ता और तेजभान मित्तल मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद :सेक्टर -30 के दशहरा ग्राउंड में जलते हुए मेधनाथ ,कुम्भकर्ण व रावण के पुतलों को एक साथ हजारों दर्शकों ने मोबाइल में किए कैद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसआरएस पर्ल सोसायटी, अशोका एन्क्लेव -3 और गांव जसाना में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट ने की तोड़फोड़ की कार्रवाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा बल्लभगढ़ ने की 7 मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x