Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

योगी बाबा को एसडीएम की संपत्ति पर बुलडोजर चलाना चाहिए, कर्मचारियों ने जिला कलेक्ट्रेट के गेट पर की तालाबंदी,

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा में आज तहसील और कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने जिला कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर तालाबंदी की। ताला लगाने के बाद मुख्य गेट पर ही वो सभी धरने पर बैठ गए और इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। प्रतापगढ़ के लालगंज में नायब नाजिर की मौत के बाद इन लोगों ने आरोपी एसडीएम के खिलाफ सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की और उन्होंने कहा कि योगी बाबा को एसडीएम की संपत्ति पर अपना बुलडोजर चलाना चाहिए।

आज पूरे उत्तर प्रदेश में कर्मचारी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा के जिला कलेक्ट्रेट पर  तहसील और कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर जमकर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी । तालाबंदी करने के बाद सभी कर्मचारी गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। यह सभी लोग प्रतापगढ़ में हुई नायब नजीर की हत्या को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं । यह लोग मांग कर रहे हैं कि हत्या के आरोपित  एसडीएम पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए । जब तक पीड़ित के परिवार को न्याय नहीं मिलेगा इन लोगों का आंदोलन जारी रहेगा।

जिला कलेक्टर पर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है । इस दौरान शशि भूषण तिवारी ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर बाबा भी कहते हैं। उनका बुलडोजर इस समय जमकर चल रहा है। उन्होंने मांग की है कि आरोपित  एसडीएम की संपत्ति पर भी सीएम योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर चलवा देना चाहिए तभी पीड़ित के परिवार को इंसाफ मिलेगा। आरोप है कि प्रतापगढ़ के लालगंज में एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह ने नायाब नाजिर  सुनील कुमार शर्मा की पिटाई की थी । जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान सुनील कुमार शर्मा की मौत हो गई। मौत के बाद कर्मचारियों का गुस्सा फूट गया और उन्होंने एसडीएम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। आज उसी कड़ी में पूरे प्रदेश भर में कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related posts

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का एक कर्मचारी ₹8000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा में 2015 से 2022 तक 21437 पुलिसकर्मियों की हुई भर्ती : पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

दक्षिण पूर्व जिले की डीसीपी एशा पांडेय ने आज थाना बदरपुर में एक साइबर पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x