Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद हरियाणा

आईटीआई की 27 ट्रेड में दाखिला लेने पर महिलाओं को मिलेगी 500 रुपये महीने की राशि- मूलचंद शर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़:हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आईटीआई की 27 इंजीनियरिंग ट्रेड में दाखिला लेने पर महिला प्रशिक्षणा र्थियों को 500 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह कदम इन ट्रेड में महिला प्रशिक्षणार्थियों के दाखिले को बढ़ाने के लिए उठाया है, ताकि इंडस्ट्री में ज्यादा से ज्यादा महिला कर्मचारियों को काम के मौके मिल सकें।मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा राज्य में सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 84 ट्रेड चलाई जा रही हैं। महिलाएं इनमें से करीब 25 से 30 ट्रेड में ही ज्यादा दाखिला लेती हैं जबकि दूसरी ट्रेड में भी रोजगार के अवसर होते हैं। आईटीआई कर चुकी महिला कर्मचारियों की दूसरी ट्रेड में भी मांग रहती है।

इंडस्ट्री से जुड़ी इस मांग को पूरा करने के लिए विशिष्ट आईटीआई इंजीनियरिंग ट्रेड में दाखिला लेने वाली महिला प्रशिक्षणार्थियों को सरकार ने 500 रुपये प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया है। इस संदर्भ में विभाग ने सत्र 2020-21 और 2021-22 के लिए सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नियमानुसार प्रोत्साहन राशि की अदायगी तिमाही आधार पर किए जाने के निर्देश दे दिए हैं।

प्रोत्साहन राशि के लिए ये हैं नियम और शर्तें

मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि उन महिला प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगी जो हरियाणा राज्य की स्थाई निवासी हो। प्रत्येक तिमाही में उसकी कक्षा में हाजिरी कम से कम 80 प्रतिशत हो। उन्होंने कहा कि यह लाभ परियोजना की समापन तिथि 30 नवंबर 2022 तक ही दिया जाएगा। यह लाभ महिला प्रशिक्षणार्थियों को सभी वर्तमान लाभों के अतिरिक्त होगा।

इन ट्रेड में मिलेगी प्रोत्साहन राशि

मैकेनिक टू-एंड-थ्री व्हीलर, सोलर टेक्नीशियन, कारपेंटर, शीट मेटल वर्कर,मशिनिस्ट ग्राइंडर, टूल एंड डाई मेकर, फिटर, मशीनिस्ट, इलैक्ट्रोप्लेयर, पलम्बर, वेल्डर, वेल्डर (पाइप), टर्नर, मैकेनिकल डीजल इंजन, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग,वैल्डर (फेब्रिकेशन एंड फिटिंग), वैल्डर (जीएमएडब्लू एंड जीटीए डब्लू), मैकेनिक मोटर व्हीकल, टूल एंड डाई मेकर (प्रेस टूल जिग्स), मैकेनिक एग्रीकल्चर मशीनरी, मैकेनिक ऑटो इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, लिफ्ट एंड एस्केलेटर मैकेनिक, वेल्डर (वेल्डिंग एंड इंस्पेक्शन), मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, ऑपरेटर एडवांस मैकेनिक टूल मेंटेनेंस, मैकेनिक मशीन टूल मैन्टीनैंस।

Related posts

मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की उपस्थिति में राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी रेखा शर्मा ने नामांकन किया दाखिल 

Ajit Sinha

हरियाणा में विधानसभा आम चुनाव में 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Ajit Sinha

डीजीपी मनोज यादव  ने पुलिसबल का हौंसला बढाते हुए जताया आभार, कोरोना से स्वयं को सुरक्षित रखते हुए दूसरों को भी बचाएं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x