Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद में नए 55 कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ अब उसकी की संख्या कुल 995 हो गई हैं, मौत की संख्या बढ़ी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बुलेट की रफ़्तार से बढ़ रही हैं जो रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं, जरुरत हैं आमजनों को खुद इस बिमारी के प्रति जागरूक होने की। आज जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े जो जारी किए हैं,जोकि काफी चिंता का बिषय हैं। आज नए 55 केसों के साथ अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 995 हो गई हैं। जबकि कल शाम के आंकड़े 940 थे और अब मरने वालों की संख्या 17 हो गई हैं, जोकि कल के मुकाबले 3 ज्यादा हैं। 

उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 15439 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 5675 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 9747लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 14444 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 15919 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 14085 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 839 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 995 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 385 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 296 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 307 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 17 मरीजों की मौत हो चुकी है जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।

Related posts

हरियाणा पुलिस का आपराधिक गैंग पर खास निशाना: बीते साल 459 गैंग का खुलासा करते हुए 1409 आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बेटी सौम्या ने यूपीएससी परीक्षा पास कर नाम किया रोशन – राजेश नागर

Ajit Sinha

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने 20 सीनियर आईएएस के तबादले किए हैं, डीसी अतुल द्विवेदी के पास नगर निगम का एडिशनल चार्ज।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!