Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने वाली पत्नी व हत्या करने वाले साथी आरोपी अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: प्रॉपर्टी हड़पने के लिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गोली मार कर हत्या करने वाली पत्नी व उसके साथी को अपराध शाखा , पालम विहार की टीम ने अरेस्ट किया गया। पुलिस की माने तो आरोपित पत्नी पति की सम्पति हड़प कर अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी। ये सनसनीखेज वारदात को 29 -30 अक्टूबर 2022 की रात को अंजाम दिया गया था। आरोपित का नाम मोहम्मद्दीन, निवासी बहजोई, उत्तर-प्रदेश हैं।  

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि गत 30 अक्टूबर 20 22 को पुलिस थाना पालम विहार,गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना मकान नंबर- 465, सेक्टर-22A, गुरुग्राम के मालिक की किसी अज्ञात द्वारा गोली मारकर हत्या करने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। उनका कहना हैं कि प्राप्त शिकायत पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची जहां पर नत्थुराम नामक व्यक्ति ने मृतक की पहचान अपने बड़े बेटे धर्मेश के रूप में करते हुए एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि इनका एक प्लॉट सैक्टर-22, गुरुग्राम निर्माणाधीन है। गत 29-30 अक्टूबर-2022 की रात को समय करीब 1.30 एएम पर इनके ठेकेदार कालु राम ने इनको फोन करके बताया कि सोते हुए धर्मेश को किसी ने गोली मार दी है। यह सूचना मिलते ही प्लॉट (निर्माणाधीन) पर पहुँचा तो इसके लडके धर्मेश के सिर में दो गोलियां लगी हुई थी और गोली लगने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। इस सम्बंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 34 व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

उनका कहना हैं कि पालम विहार,अपराध शाखा के प्रभारी जोगिंद्र की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा में हत्या कराने वाली मास्टरमाइंड आरोपी महिला (मृतक की पत्नी) व वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित *मोहम्मद्दीन (उम्र 42 वर्ष)* को काबू किया। पुलिस टीम द्वारा गत 6 नवंबर- 2022 को आरोपित मोहम्मद दीन को बहजोई, उत्तर-प्रदेश से व आरोपित महिला को आज सेक्टर-21, गुरुग्राम से अरेस्ट किया हैं। उनका कहना हैं कि आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त मुकदमा में मृतक धर्मेश की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की प्रॉपर्टी हड़पने व प्रेमी के साथ शादी करने की नियत से अपने प्रेमी बबलू खांन के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने की योजना बनाई थी। आरोपित महिला के प्रेमी बबलू खांन ने अपने उपरोक्त साथी आरोपित मोहम्मद दीन के साथ मिलकर उपरोक्त मुकदमा की वारदात को अंजाम दिया।

Related posts

फरीदाबाद के कारोबारी की इकोस्पोर्ट कार सहित उनके दो बच्चों के अपहरण कर 50 लाख की फिरौती मांगने वाला पकड़ा गया।

Ajit Sinha

परिवाहन एंव खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने चेकिंग के दौरान रेती चोरी, ओवर लोडिंग के 35 डंपरों को किया पुलिस के हवाले 

Ajit Sinha

महिला वीडियो कॉल करअश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी व पुलिस अधिकारी बन धमकाने वाला पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x