Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हरियाणा

देश और प्रदेश में जब-जब कांग्रेस और अन्य दलों की सरकार रही, समाज को बांटने का काम किया गया-जे पी नड्डा

अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज शुक्रवार को न्यू अनाज मंडी मैदान, कैथल (कुरुक्षेत्र लोक सभा) में आयोजित विशाल “अमृत काल संकल्प रैली” को संबोधित किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। ज्ञात हो कि नड्डा दो दिवसीय प्रवास पर आज हरियाणा पहुंचे हैं जहां वे कई सार्वजनिक एवं संगठनात्मक अनिल विज ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। जन सभा से पहले श्री नड्डा ने बलाना गाँव में बलाना मंडल टीम, अंबाला सिटी विधान सभा और अंबाला जिले के पन्ना प्रमुख एवं स्थानीय वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। जन सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश भाजपा प्रभारी विनोद
तावड़े सहित कई वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक एवं प्रदेश सरकार के कई मंत्रीगण उपस्थित थे।

कपिल मुनि की महान धरा कैथल में जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि हरियाणा किसानों, जवानों, खिलाड़ियों, पहलवानों और देश की संस्कृति की रक्षा करने वाली भूमि है। इसी पवित्र भूमि पर भगवान् श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भागवद्गीता की रचना की थी। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मनोहर लाल खट्टर गागर में विकास रूपी सागर भर रहे हैं। विपक्ष को आड़े-हाथों लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मार्गदर्शन में मनोहर लाल खट्टर सरकार ने देश और प्रदेश की राजनैतिक कार्य संस्कृति को बदल कर रख दिया है। देश और प्रदेश में जब-जब कांग्रेस और अन्य दलों की सरकार रही, समाज को बांटने का काम किया गया। भाई-भाई और इलाके-इलाके में लड़ाई लगाई गई। अगड़ा-पिछड़ा और जाति-पाति के नाम पर समाज को बांटा गया लेकिन जनता का भला नहीं हुआ। उन लोगों ने जनता के लिए न कुछ किया और न ही गरीबों को कुछ दिया जबकि भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार के लिए जनता ही सर्वप्रथम है।

नड्डा ने कहा कि सही समय पर सही बटन दबा कर कमल खिलाने से क्या-क्या बदलाव आते हैं, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके नेतृत्व में चलने वाली हमारी हरियाणा सरकार ने कर के दिखाया है। आज हरियाणा में कोई सड़क सिंगल लेन रह नहीं गई है। पहले बीमारियों का टीका आने में 20 साल से 100 साल तक लग जाते थे लेकिन कोरोना आने पर प्रधानमंत्री की प्रेरणा से केवल 9 महीने में ही देश में दो-दो स्वदेशी वैक्सीन बन कर तैयार हो गया। भारत ने अब तक 215 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज एडमिनिस्टर कर लिया है। कई देशों को हमने मुफ्त में वैक्सीन दी। आज भारत लेने वाले के रूप में नहीं, बल्कि देने वाले राष्ट्र के रूप में जाना जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल स्पीड से आगे बढ़ रहा है। पहले लोगों में एक आम धारणा थी कि देश में कुछ भी नहीं बदलने वाला लेकिन अब लोगों की सोच है कि बदल सकता है और बदलेंगे। मोदी है तो मुमकिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक आह्वान पर आज पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है। उनके ही आह्वान पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष
2023 को इंटरनेशनल मिलेट्स इयर घोषित किया है। पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन में मामले में हमारे प्रधानमंत्री जी आज दुनिया को आगे बढ़ाने का रास्ता दिखा रहे हैं। मतलब यह कि अब भारत दुनिया को दिशा दे रहा है।

Related posts

कांग्रेस ने कहा- ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना को रोकना भाजपा-आरएसएस की साजिश

Ajit Sinha

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मिली बड़ी सफलता, कांग्रेस में शामिल हुए इमरान मसूद

Ajit Sinha

हमारे संगठन के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है- प्रियंका गांधी को लाइव सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x