Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

मॉल के अंदर प्रवेश करने से मना किया तो कर्मचारी को गोली मार दी,हत्या की कोशिश का केस दर्ज -अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की पूर्वी रेंज-2/अपराध शाखा की टीम ने थाना आनंद विहार, दिल्ली में हत्या के प्रयास जैसे सनसनीखेज के मामले में वांछित आरोपित को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम फैज कुरैशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी कबीर नगर, दिल्ली को न्यू राजधानी एनक्लेव मार्केट, दिल्ली के नजदीक से अरेस्ट किया है। इसी मामले में इसके दो साथी सलमान व बिट्टू पहले ही अरेस्ट किए जा चुके हैं। अरेस्ट आरोपितों ने मॉल के एक कर्मचारी को इस लिए गोली मार दी थी , कि उसे मॉल प्रवेश करने से मना किया था।

विशेष डीसीपी रविंद्र सिंह यादव ने आज जानकारी देते हुए बताया कि साल 2022 में फैज कुरैशी अपने दोस्तों सलमान और बिट्टू के साथ क्रॉस रिवर मॉल, शाहदरा, दिल्ली में क्लब गया था। जैसे ही उन्होंने क्लब में प्रवेश किया, समय सीमा के कारण क्लब के कर्मचारियों ने उनको प्रवेश करने से वर्जित कर दिया जिससे उन्होंने क्लब में जबरन प्रवेश के लिए बहस शुरू कर दी। जतिन सिंह उर्फ गोलू नामक इवेंट मैनेजर ने भी कारण बताकर उन्हें शांत करने का प्रयास किया। उनमें से एक सलमान नाम के शख्स ने पिस्टल निकाली और जतिन पर फायरिंग कर दी.यादव का कहना हैं कि शिकायत कर्ता जतिन के बयान के अनुसार,एक मुकदमा प्राथमिकी संख्या- 554/22, धारा 307/34 भारतीय दंडा संहिता और 27 आर्म्स एक्ट,थाना आनंद विहार  में पंजीकृत हुआ था। अन्वेशण के दौरान, दो सह-आरोपी सलमान और बिट्टू को गिरफ्तार किया गया था और आरोपी फैज कुरैशी अपनी गिरफ़्तारी से बच रहा था।उनका कहना हैं कि सहायक उप निरीक्षक उपेंद्र को गुप्त सूचना मिली की फैज कुरैशी दिल्ली के न्यू राजधानी एनक्लेव मार्केट के एसके कैफे एंड बार में मौजूद है।  उपरोक्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए उपायुक्त सतीश कुमार और संयुक्त आयुक्त एस.डी. मिश्रा ने सहायक आयुक्त राज कुमार की देखरेख में निरीक्षक आशीष दहिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।  जिसमे सहायक उप निरीक्षक यशवीर, हवलदार प्रिंस, हवलदार मनीष, हवलदार राजीव, सिपाही मनीष मान शामिल थे।  टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दिल्ली के न्यू राजधानी एनक्लेव मार्केट के पास से फैज कुरैशी नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उनका कहना हैं कि पूछताछ के दौरान आरोपी फैज कुरैशी ने खुलासा किया कि वह अपने साथी सलमान और बिट्टू के साथ क्रॉस रिवर मॉल, शाहदरा, दिल्ली गया था। जब उन्होंने क्लब में प्रवेश किया, तो कर्मचारियों ने समय सीमा के कारण उन्हें प्रवेश करने से मना कर दिया। सलमान ने एक कर्मचारी को पिस्टल से गोली मार दी, और उसके बाद वे सभी मौके से भाग गए,बाद में पुलिस ने उसके दोस्त सलमान और बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया और वह अपनी गिरफ्तारी से भाग रहा था।

अभियुक्त का प्रोफाइल:

आरोपी फैज कुरैशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी कबीर नगर, दिल्ली ने 10वीं तक ही पढ़ाई की है व अपने परिवार के साथ रह रहा है.दुष्ट तत्वों की संगति के कारण वह शराब पीने का आदी हो गया और उसे क्लब बाजी का शौक हो गया.

  

Related posts

दो बहनों की आज तड़के हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी, पुलिस जांच में जुटी, केस दर्ज।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की टीम ने 3 अवैध अहातों पर की छापेमारी की, संचालकों पर केस दर्ज।

Ajit Sinha

होली के दिन आमजनों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पुलिस ने 2176 वाहनों के चालान किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x