Athrav – Online News Portal
पंचकूला स्वास्थ्य

रक्तदान महादान: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर 42 पुलिसकर्मियों व आमजन ने किया रक्तदान।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सेक्टर-1 स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय के बाहर पारस हेल्थ पंचकूला व पंचकूला पुलिस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में पुलिसकर्मियों सहित आम नागरिकों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया।कार्यक्रम की शुरुआत एसीपी अजीत सिंह ने की। उन्होंने रक्तदान करने वालों से मुलाकात कर उनकी सराहना की और उन्हें असली ‘दानवीर’ बताया।  शिविर में कुल 42 पुलिसकर्मियों और नागरिकों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम के समापन पर एसीपी अजीत सिंह ने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट वितरित किए और धन्यवाद व्यक्त किया।

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा: रक्तदान सेवा का सबसे सुंदर तरीका है, जो न केवल जीवन बचाता है बल्कि समाज में मानवता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है। मैं उन सभी का आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने इस नेक कार्य में भाग लेकर दूसरों के जीवन में रोशनी बिखेरने का संकल्प लिया। इस दौरान डॉ. पुनीत सचदेवा, वेलफेयर इंस्पेक्टर महावीर, एएसआई रामेश्वर दास, पारस हेल्थ के चिकित्सकों की टीम समेत पुलिसकर्मी व आमजन मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: कोरोना का कोहराम आज भी जारी रहा, कोविड-19 के 1107 मामले पॉजिटिव आए- उपायुक्त

Ajit Sinha

20 विदेशी जमातियों को ग्रेटर फरीदाबाद के एक कॉलेज में रखे गए थे,विरोध के बाद गांव धौज के एक कॉलेज में शिफ्ट किया गया। 

Ajit Sinha

कांग्रेस की मदद करने वाले सरकारी कर्मचारियों की रिपोर्ट सरकार को दूंगा-ज्ञानचंद गुप्ता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x