Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला पुलिस ने 6 करोड़ की हेरोइन और 15 लाख की ड्रग मनी के साथ बीसीए ग्रेजुएट तस्कर पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पंचकूला पुलिस ने हरियाणा सरकार के ‘ड्रग फ्री हरियाणा’ विजन के तहत नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने इंस्पेक्टर दलीप सिंह के नेतृत्व में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 5 अप्रैल को सेक्टर-20, कुंडी गांव के पास से 23 वर्षीय लवजोत सिंह, निवासी जलालाबाद (फाजिल्का, पंजाब) को गिरफ्तार किया। आरोपी वर्तमान में चंडीगढ़ में किराए के मकान में रहकर ट्राइसिटी में नशे का जाल फैला रहा था। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 3 किलो 89 ग्राम हेरोइन और 15 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत 6 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी लवजोत सिंह एक बीसीए ग्रेजुएट है और वह यह खेप सीधे पाकिस्तान बॉर्डर से लेकर आया था। उसका इरादा महज एक सप्ताह के भीतर पूरी ट्राइसिटी (पंचकूला, चंडीगढ़, मोहाली) में इस नशीले पदार्थ को खपाने का था। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे 6 अप्रैल को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से पुलिस ने उसका 4 दिन का रिमांड हासिल किया है। पूछताछ में लवजोत ने स्वीकार किया कि उसने चंडीगढ़ को अपना ठिकाना बनाया हुआ था।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रेफिक अमरिंदर सिंह ने आगे बताया कि इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां 3 अप्रैल को हुई एक अन्य गिरफ्तारी से जुड़ी हैं। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 ने पहले गुप्त सूचना के आधार पर रायपुररानी के टाबर गांव से साहिल (डेराबस्सी) को 310 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। साहिल ने खुलासा किया कि वह यह माल अपने बुआ के लड़के सतनाम सिंह से लाता था। पुलिस ने जाल बिछाकर 5 अप्रैल को सतनाम सिंह को दबोचा, जिसने पूछताछ में बताया कि उसका मुख्य सप्लायर लवजोत सिंह है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने  दावा किया कि हरियाणा में इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन की यह दूसरी बड़ी बरामदगी है और पंचकूला जिला पुलिस के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी है।

Related posts

स्पा की आड़ में चल रहे देहव्यापार का पुलिस ने किया भंडा फोड़, दो मालिकों सहित 10 ग्राहकों को पकडे हैं।

Ajit Sinha

एनआईटी डीसीपी विक्रम कपूर आत्महत्या मामले में इंस्पेक्टर अब्दुल सईद निलंबित, गिरफ्तार, राज अभी राज ही हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने झूठी शिकायत देने वाले के खिलाफ किए 40 मुकदमे दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x