Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

कांग्रेस आई तो पीएफआई, भाजपा आई तो प्रोग्रेस लाई- सीएम शिव राज सिंह


अजीत सिन्हा / नई दिल्ली 
कांग्रेस ने क्या दिया.. कांग्रेस ने दिया है करप्शन, क्राइम और कमीशन। यह करप्शन, क्राइम और कमीशन ही कांग्रेस की पहचान है। कांग्रेस ने कर्नाटक को तबाह और बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया है। यह कांग्रेस केवल तोड़ने वाली पार्टी है। यह बात मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहीं । गौरतलब है कि  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री  चौहान कर्नाटक के चुनावी दौरे पर रहे, जहां उन्होंने रोड शो कर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में 3 विशाल जनसभाओं को संबोधित किया।   सीएम शिवराज ने विधानसभा हुक्केरी में भाजपा प्रत्याशी निखिल कट्टी, गोकक विधानसभा में रमेश जारकीहोली और रामदुर्गा विधानसभा में चिक्का रेवन्ना के समर्थन पर सभाओं को संबोधित कर जनता से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।    

सीएम शिवराज ने कहा कि हम तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते,  हम सबको न्याय देने की बात करते हैं। लेकिन कांग्रेस तुष्टीकरण करती है, वोटों के लिए धर्म के आधार पर बांटने का काम करती है। उन्होंने कहा इस देश में एससी का रिजर्वेशन हो सकता है। एसटी का रिजर्वेशन हो सकता है। पिछड़ा वर्ग का रिजर्वेशन हो सकता है। सामान्य वर्ग के गरीबों का आरक्षण हो सकता है लेकिन बताओ धर्म के आधार पर आरक्षण हो सकता है क्या…? संविधान में प्रावधान ही नहीं है लेकिन वोट के खातिर धर्म के आधार पर कांग्रेस ने आरक्षण दे दिया। हमने इसे समाप्त कर एससी, एसटी, लिंगायत और वोक्कालिगा का आरक्षण बढ़ाया। लेकिन कांग्रेस तो वोट के लिए कितनी भी गिर सकती है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण क्या है, वोट के खातिर आप देश को तोड़ने की साजिश करोगे । उन्होंने कहा कि जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तो छोटे-छोटे से देश हमें डराते थे। दुनिया में कोई मान, सम्मान और इज्जत नहीं थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान,सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। रूस-यूक्रेन युद्ध के समय पीएम मोदी  के कारण हमारे बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर युद्धक्षेत्र से बाहर निकल आए। सूडान में भी इसी तरह की पहल से 300 लोग सुरक्षित निकाल लिए गए। मोदी है तो मुमकिन है, मोदी हर असंभव को संभव बनाने का काम करते हैं। कांग्रेस के जमाने में आतंकवादी घटनाएं घटती थीं, लेकिन नरेंद्र मोदी  के प्रधानमंत्री बनने के बाद साफ कह दिया कि हम अपनी तरफ से किसी को छेड़ेंगे नहीं और अगर छेड़ा तो उन्हें छोड़ेंगे नहीं। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक इसी के उदाहरण हैं।सीएम शिवराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आती है तो पीएफआई पर प्रतिबंध लगता है, लेकिन कांग्रेस और सिद्दारमैया उन्हें छोड़ने का पाप करते हैं। भारतीय जनता पार्टी आती है तो सर्जिकल स्ट्राइक होती है और दुश्मनों को ठिकाने लगाने का काम करती है, लेकिन कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े करती है, सेना का अपमान करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में विकास का इंजन बना कर्नाटक लगातार आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस सरकार में होती तो क्या आज अयोध्या में राम मंदिर बनता, क्या धारा 370 हटती ?  कांग्रेस होती तो क्या तीन तलाक हटती। यह सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार में संभव हुआ है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में हुआ है इसीलिए कहते हैं मोदी है तो मुमकिन है। 

Related posts

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बाइक सवार दंपति पर अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोली, एक शख्स की मौत।

Ajit Sinha

दिल्ली के 2 करोड़ लोगों में से 59 लाख में करोना का खतरा बहुत कम रहेगा – सतेंद्र जैन

Ajit Sinha

पहले कॉलोनी के निवासियों की भलाई के लिए ग्रीन फील्ड रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सर्वप्रथम ध्यान देंगे-कोर्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x