Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध समाजसेवी पीरजादा अमीन ने थामा कांग्रेस का दामन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध समाजसेवी पीरजादा अमीन ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। पार्टी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, मीडिया एवं प्रचार के अध्यक्ष पवन खेड़ा,  प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुब्रता दत्ता ने उन्हें कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।इस दौरान पवन खेड़ा ने कहा कि पीरजादा अमीन पश्चिम बंगाल के प्रतिष्ठित परिवार से हैं, जिसका प्रभाव पश्चिम बंगाल के साथ- साथ ओडिशा और त्रिपुरा में भी है। मुस्लिम पुनर्जागरण में उनके परिवार ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है और समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उल्लेखनीय काम किया है। मुस्लिम समुदाय के बीच स्वास्थ्य सेवा सुधारने के लिए अस्पताल खोले, तकनीकी संस्थान खोले और शोध कार्यों में भी योगदान दिया है।

खेड़ा ने पीरजादा अमीन का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि उनका परिवार समाज में सौहार्द और शांति बनाए रखने की मिसाल रहा है। उनके परदादा का कांग्रेस पार्टी से जुड़ाव रहा और उन्होंने आजादी के आंदोलन में भी सक्रिय भागीदारी निभाई थी। वहीं प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि पीरजादा अमीन का परिवार कई वर्षों से समाज और धर्म के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता आ रहा है। पिछले कुछ महीनों में उन्हें लगा कि अब समय आ गया है जब पश्चिम बंगाल की जनता के बीच कांग्रेस के मंच से अपनी बात रखी जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही जनता को यह नहीं बता पा रही हैं कि उन्होंने उनके लिए अब तक क्या किया है। सच यह है कि दोनों सरकारों ने जनहित में कोई ठोस कार्य नहीं किया है। पीरजादा युवाओं के बीच विशेष प्रभाव रखते हैं, इसलिए कांग्रेस को उम्मीद है कि राज्य के लाखों युवा उनकी बातों को सुनेंगे, प्रदेश के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे और राज्य के भविष्य के लिए सही पार्टी को चुनेंगे।

Related posts

जश्न में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की गोली मार कर हत्या करने के आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

दिल्लीवासियों की सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली में लाॅक डाउन में फिलहाल कोई ढील नहीं: अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

राहुल गांधी ने आज अपने शानदार भाषण में क्या कहा, सुने इस लाइव वीडियो में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x