Athrav – Online News Portal
नोएडा

बारिश से बदला मौसम, फिर सिहरन वाली ठंड की बढ़ी, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते दो दिन मौसम खराब रहने की सम्भावना


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आज सुबह हुई बारिश के बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव आ गया है. नोएडा की सड़कें बारिश से भीग गई और मौसम में सिहरन वाली ठंड की देखी जा रही है. जो लोगों ठंड के कपड़े पैक कर चुके थे, उन्हे भी कपडे निकालने पडे है. मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते नोएडा और एनसीआर में बारिश हुई है। और दो दिन मौसम खराब रहने की संभावना है। नोएडा में गुरुवार को भी दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा चलने का भी अनुमान है.

मौसम विभाग ने इसके बाद मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। इसके बाद 21 से 23 फरवरी के दौरान अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Related posts

खुले नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, छात्र व छात्रा की मौत, एक की हालत गंभीर

Ajit Sinha

तेज रफ्तार मदरसन की लड़कियों से भरी बस डिवाइडर से टकरा कर पलटी, एक लड़की की मौत, आधा दर्जन जख्मी।

Ajit Sinha

गेस्ट हाउस में छापा मारकर, पुलिस ने किया अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश, 4 महिलाओं समेत 10 अरेस्ट-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x