Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली वीडियो

बीच सड़क जहरीले सांप पर नेवले ने किया जोरदार हमला, देखें फिर हुआ,देखिए वीडियो ।

सांप और नेवला एक दूसरे के जानी दुश्मन होते हैं इस सच से पूरी दुनिया वाकिफ है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जहां बीच सड़क पर सांप और नेवले की लड़ाई हो रही है. दोनों एक दूसरे पर जमकर वार कर रहे हैं और इस लड़ाई को जीतने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसा कहा जाता है कि सिर्फ नेवला ही एक ऐसा जीव है जो जहरीले से जहरीले सांप का मुकाबला कर सकता है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सांप और नेवला बीच सड़क एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं.


पहले सांप ने नेवले पर कई हमले किए फिर नेवले ने सांप के फन पर वार किया. लेकिन आखिर में नेवला कोबरा का मुंह पकड़ लेता है. जिसके बाद नेवला वहां से निकल जाता है. नेवला अपनी जान बचाने में कामयाब हो जाता है और निकलने में सफल हो जाता है. एक मिनट के इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं. इस वीडियो को ट्विटर पर इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है. साथ ही उन्होंने लिखा है कि ”सांप को मारने की कोशिश करना आसान बात नहीं है. लेकिन नेवलों के पास अपनी ट्रिक्स होती हैं. लाखों सालों से उनके साथ रहने के बावजूद वो इसको मारने में कामयाब होते आए हैं.

Related posts

कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन के प्रांगण में काले कपडे पहन कर किया जोरदार प्रदर्शन, लोकसभा में हुआ हंगामा।

Ajit Sinha

पीएम नरेंद्र मोदी भारत के पहले नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के शेष खंडों का उद्घाटन करेंगे।

Ajit Sinha

दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बुधवार को जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक की अध्यक्षता कर रही हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!