Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

आप विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे की गुंडागर्दी,पेट्रोल कर्मियों के साथ गाली- गलौज और की मारपीट-देखे फुटेज।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे आज सुबह नोएडा के सेक्टर 95 स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर पहुंचे और लाइन तोड़कर जबरदस्ती पेट्रोल लेने की कोशिश की. पेट्रोल पंप के अटेंडेंट द्वारा जब इसका विरोध किया गया, तो उन्होंने पेट्रोल कर्मियों के साथ गाली गलौज और मारपीट की। पेट्रोल कर्मियों की शिकायत पर पुलिस थाना फेज 1 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है इसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग कथित तौर पर पेट्रोल कर्मियों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं, साथ ही एक अन्य वीडियो में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान नोएडा पुलिस के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना की जानकारी देते हुए पेट्रोल पंप के कर्मचारियों का कहना है कि विधायक के बेटे लाइन तोड़कर गाड़ी में पेट्रोल भरवाने पर तुले थे. जब उनको लाइन में आने को कहा गया तो वह अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने लगे और वहां रखी कार्ड मशीन को भी तोड़ दिया है. मौके पर पहुंचे अमानतुल्लाह खान ने भी पेट्रोल कर्मियों के साथ गाली गलौज और धमकी दी. पेट्रोल पंप के कर्मचारी की शिकायत पर थाना फेज वन पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर अमानतुल्लाह खान के बेटे और अमानतुल्लाह खान और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 323 504 506 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

तीन साल के बच्चे की मौत के बाद चाइल्ड पीजीआई में परिजनों का हंगामा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीती रात सड़क हादसे में घायल दो व्यक्तियों को दुर्गा शक्ति पुलिस टीम ने पहुंचाया अस्पताल, उनके परिजनों को किया सूचित।

Ajit Sinha

ईसीएम मशीन को री-प्रोग्राम कर नई कोड जनरेट कर डुप्लीकेट चाबी से लग्जरी वाहनों की चोरी करने वाले वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x