Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

तेंदुए को सहलाने के लिए जब शख्स ने पिंजरे के अंदर डाला हाथ, फिर क्या हुआ, देखें वायरल वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा वीडियो काफी वायरल हो रह है. तेंदुए के शिकार के कई वीडियो आपने देखे होंगे. लेकिन क्या आपने कभी तेंदुए को शख्स के साथ खेलते देखा है. जी हां, इस वीडियो में तेंदुए शख्स के साथ फ्रेंडली दिखा. तेंदुए को सहलाने के लिए शख्स ने पिंजरे के अंदर हाथ डाला तो उसने ऐसा रिएक्शन दिया, जिसको देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी. ट्विटर पर इस वीडियो को नेचर एंड एनिमल पेज ने शेयर किया है.


वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स पिंजरे में हाथ डालकर तेंदुए के सिर पर सहलाने लगता है. तेंदुए को कितना सुकून मिला, वीडियो देखकर आप को भी समझ आ जाएगा. तेंदुए ने शख्स के हाथ को अपने पैरों से पकड़ लिया.जैसे वो कहने की कोशिश कर रहा हो कि उसे अच्छा लग रहा है. बार-बार ऐसा करो. शख्स ने काफी देर तक उसे सहलाया. तेंदुए का मजेदार रिएक्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है. ये वीडियो 6 साल पुराना बताया जा रहा है. इसे ट्विटर पर फिर शेयर किया गया है. फिर ये वीडियो वायरल हो चुका है.

Related posts

दिल्ली और बिहार में 500 -500 रुपए के नकली नोट चलाने वाले दो आरोपित पकड़े गए, 2.91 लाख रुपए के नकली नोट बरामद।

Ajit Sinha

मेरी सबसे बड़ी सम्पति मेरी ईमानदारी है, भाजपा फर्जी मुकदमों से मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहती है- अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

ईडी ने 300 से अधिक बैंक खातों में मौजूद 35.80 करोड़ रुपये की राशि का पता लगाया है और उसे जब्त कर लिया है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!