Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

तेंदुए को सहलाने के लिए जब शख्स ने पिंजरे के अंदर डाला हाथ, फिर क्या हुआ, देखें वायरल वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा वीडियो काफी वायरल हो रह है. तेंदुए के शिकार के कई वीडियो आपने देखे होंगे. लेकिन क्या आपने कभी तेंदुए को शख्स के साथ खेलते देखा है. जी हां, इस वीडियो में तेंदुए शख्स के साथ फ्रेंडली दिखा. तेंदुए को सहलाने के लिए शख्स ने पिंजरे के अंदर हाथ डाला तो उसने ऐसा रिएक्शन दिया, जिसको देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी. ट्विटर पर इस वीडियो को नेचर एंड एनिमल पेज ने शेयर किया है.


वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स पिंजरे में हाथ डालकर तेंदुए के सिर पर सहलाने लगता है. तेंदुए को कितना सुकून मिला, वीडियो देखकर आप को भी समझ आ जाएगा. तेंदुए ने शख्स के हाथ को अपने पैरों से पकड़ लिया.जैसे वो कहने की कोशिश कर रहा हो कि उसे अच्छा लग रहा है. बार-बार ऐसा करो. शख्स ने काफी देर तक उसे सहलाया. तेंदुए का मजेदार रिएक्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है. ये वीडियो 6 साल पुराना बताया जा रहा है. इसे ट्विटर पर फिर शेयर किया गया है. फिर ये वीडियो वायरल हो चुका है.

Related posts

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज पवन कुमार बंसल को एआईसीसी कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री: आज के दिन हम राष्ट्र के गौरव, अदम्य साहस और वीरता के सर्वोच्च आदर्शों के प्रतीक वीर साहिबजादों को याद करते हैं

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम ने फेसबुक व इंस्टाग्राम पर फर्जी एकाउंट बना कर लोगों को ठगने वाली एक महिला अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!