Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

लॉकडाउन का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं, पुलिस सरकार के आदेश का पालन कर रही हैं,लोग घरों में रहे : सीपी   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर के. के. राव का कहना हैं कि लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में कल शुक्रवार को कुल 68 मुकदमें दर्ज कर ,89 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। इस दौरान 346 वाहनों को इंपाउंड कर, उनसे 9 लाख रुपए बतौर जुर्माना वसूला गया हैं। उनका कहना हैं कि लॉकडाउन का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका कहना हैं कि लोगों को कोरोना वायरस से बचाना प्रथम मकसद हैं। 

पुलिस कमिश्नर के. के. राव का कहना हैं कि कोरोना वायरस एक खतरनाक वायरस हैं, जोकि जानलेवा हैं और तेजी से फैलने वाला वायरस हैं। उनकी पुलिस सरकार के आदेश का पालन कर रहीं हैं। उनकी लोगों से गुजारिश हैं कि जरुरत के वक़्त घर के समझदार लोग ही अपने घरों के बाहर निकले और किसी बच्चों को बाहर न भेजे। उनका यह भी कहना हैं कि पुलिस के लोग भी इसी से समाज हैं और इसी समाज के किसी शख्स का बेटा,भाई, चाचा, भतीजा , पति , पिता हैं। इस पर  कोई भी गलत आरोप लगाने से पहले सौ बार सोचे, क्यूंकि आज का वक़्त सीसीटीवी कैमरे का  हैं जो कभी झूठ नहीं बोलता। जब भी कोई इंसान झूठ बोलता हैं। जोकि कुछ पलों में ही लोगों के सामने सच आ जाती हैं और लोग खुद ही अपने नजरों में एक ही पल में शर्मिदा हो जाता हैं। उनका कहना हैं कि कोरोना वायरस की सगा नहीं हैं, किसी बड़े नेता,ना ही पुलिस का,नाही आमजनों का। किसी इलाके में किसी एक को इस कोरोना ने अपने चपेट में ले लिया तो पूरा का पूरा परिवार परेशान तो होगा ही,इस के बाद आसपास के लोग सहित पूरा मोहल्ला के लोग परेशान होगा।         

Related posts

फरीदाबाद : भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने किया कई गांवों में जनसम्पर्क , कहा जो भ्रष्ट हैं, उसे नरेंद्र मोदी सरकार से कष्ट हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:चिन्हित हॉट स्पॉट को हरा-भरा बनाकर फोटो सहित करें रिपोर्ट प्रस्तुत : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रायन इंटरनेशनल स्कूल का मोंटेसरी स्नातक और वार्षिक दिवस समारोह आयोजित,छात्रों की प्रतिभा और उपलब्धियों का प्रदर्शन-देखें वीडियो।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!