Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

एक करोड़ 40 लाख की वोटर पर्चियां छपवाकर और कैश बाँट कर किया आचार संहिता का उल्लंघन: अवतार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अवतार सिंह भड़ाना ने आज भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर पर आचार संहिता का खुलकर उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर ने रातों रात 1 करोड़ 40 लाख रुपए की पर्चियां छपवाकर उनके साथ कैश बांटकर आचार संहिता का खुलकर उल्लंघन किया, जिसका सबूत भी उनके पास है और जिसकी शिकायत उन्होंने चुनाव आयोग में कर दी है। उन्होंने कहा कि इन पर्चियों पर सिंगल मतदाता का नाम लिखा हुआ है। उन्हें उम्मीद है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष जांच कर न्याय करेगा।


avtar complan
उन्होंने कहा कि यह तो एकमात्र मतदान केंद्र की बात है, पूरे फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में ऐसे अनेकों मतदान केंद्र थे, जिनमें सरेआम भाजपाई आचार संहिता की उल्लंघना कर देखे गए। उन्होंने कहा कि भाजपाईयों में हार का डर सता रहा है इसलिए वह सत्ता का दुरुपयोग कर मतदाताओं पर दबाव बनाकर जबरदस्ती भाजपा के पक्ष में वोट डलवाने का प्रयास कर रहे है, लेकिन उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे क्योंकि जनता अब इनके बहकावे व डर में आने वाली नहीं है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में 8 और टोल प्लाजा फ्री होंगे-मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 3 वर्षीय मासूम बच्चे की सनसनीखेज हत्या के मामले में सौतेले पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसीपी क्राइम करेंगे प्रेस कांफ्रेंस।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आइडिया थॉन हरियाणा 2023 में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें युवा: विक्रम सिंह

Ajit Sinha
error: Content is protected !!