Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

एसडीओ व जेई को विजिलेंस की टीम ने 77000 रिश्वत लेते अरेस्ट किया हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (निर्माण शाखा) पानीपत के एक एसडीओ सिविल और एक जूनियर इंजीनियर को 77 हजार रुपये की रिश्वत लेते अरेस्ट किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपितों के नाम राकेश कुमार, एसडीओ और एसडीओ सिविल यूएचबीवीएन (निर्माण शाखा) पानीपत के कार्यालय में तैनात राजेश कुमार, जेई है।

दोनों आरोपी शिकायतकर्ता की कंपनी, जिसने पानीपत के काबरी गांव स्थित 33 केवी सबस्टेशन का भवन का निर्माण किया था,की शेष राशि का भुगतान करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। इसे लेकर शिकायतकर्ता ने ब्यूरो से संपर्क किया।

तथ्यों की जांच के बाद विजिलेंस की टीम ने यूएचबीवीएन कार्यालय में छापेमारी कर दोनो को 77 हजार रुपये रिश्वत के साथ रंगेहाथ अरेस्ट कर लिया। दोनों के खिलाफ राज्य सतर्कता ब्यूरो पुलिस स्टेशन, करनाल में मामला दर्ज किया गया था और आगे की जांच चल रही है।

Related posts

पुलिस की कैप लगाकर वीडियो बनाने का शौक और उसे वायरल कर छा जाने के अरमान ने, युवक को पहुंचाया सलाखों के पीछे

Ajit Sinha

आईएएस बनने के लिए बैंक से असिस्टेंट मैनेजर के पद को छोड़ा, जब उम्मीद टूटी तो, 26 मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

शख्स की गला रेतकर हत्या,छह महीने पहले शहनाज नाम की लड़की से किया था प्रेम विवाह, जांच में जुटी पुलिस  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x